धौंराटांडा । भाजपा समर्थक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम नारायण श्रीवास्तव के निर्देश पर, राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा अखलाक मोहम्मद हम्माद सिद्दीकी की अनुशंसा तथा प्रदेश अध्यक्ष आस मोहम्मद सैफी की संतुति पर संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री दीपक श्रीवास्तव ने धौंराटांडा निवासी हाजी सईद अहमद नियाजी को प्रदेश सचिव, अल्पसंख्यक मोर्चा (भाजपा समर्थक मंच) नियुक्त किया है।
उनकी नियुक्ति पर समर्थकों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें मुबारकबाद दी और मिष्ठान वितरण कर उत्सव मनाया। बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से पूर्व चेयरमैन डॉ. फारुक उल हसन नियाजी, रिजवान गनी अंसारी, मोहम्मद नदीम, फहीम अख्तर, मुजीब अख्तर, मोहम्मद आकिल, मोहम्मद जफर, मोहम्मद आरिफ, शकील अहमद, कांता प्रसाद मौर्य, सूरजपाल शर्मा, तारिक नियाजी, मदनलाल मौर्य, जमशेद नियाजी, दानिश नियाजी, शारिक नियाजी, शाहनवाज नियाजी, इकबाल अहमद, रिहान कादरी, राजा अंसारी आदि शामिल रहे।