जन सामान्य को आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से विपणन विकास सहायता (एस.सी.एस.पी.) योजनान्तर्गत तहसील आंवला के विकासखंड आलमपुर जाफराबाद स्थित ग्राम पंचायत बल्लिया में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में जिला ग्रामोद्योग अधिकारी मनोज कुमार गुप्ता ने ग्रामीण एवं शहरी बेरोजगार नवयुवक–नवयुवतियों को विभाग द्वारा संचालित योजनाओं — बैंक वित्त योजना, व्यवहारिक प्रशिक्षण, मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना तथा विभिन्न प्रकार की टूल-किट योजनाओं सहित उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड की माटीकला उद्योग से संबंधित योजनाओं — की विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने बैंकों के माध्यम से ऋण प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया और आवश्यक प्रपत्रों की जानकारी भी प्रदान की।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्र पंचायत सदस्य गौरव कुमार, बड़ौदा यूपी बैंक शाखा बल्लिया के सहायक प्रबंधक, विभिन्न ग्रामों के प्रतिभागी तथा कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।