Friday, January 30, 2026

Bareilly News-जनसुनवाई पोर्टल में प्रदेश स्तर पर बरेली को मिला दूसरा स्थान

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: October 10, 2025

Bareilly News-जनसुनवाई पोर्टल में प्रदेश स्तर पर बरेली को मिला दूसरा स्थान

 जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने जनसुनवाई पोर्टल पर प्रदेश स्तर पर जनपद बरेली को द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर समस्त अधिकारियों को बधाई दी। जिलाधिकारी ने बताया कि सितंबर माह के दौरान जनपद ने कई चुनौतियों का सामना किया। ’लॉ एंड ऑर्डर ड्यूटी’ के तहत अतिरिक्त जिम्मेदारियों के बावजूद और इंटरनेट बंद जैसी परिस्थितियों में भी सभी विभागों ने शिकायतों के निस्तारण में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे इसी तरह टीम भावना से कार्य करते रहें, ताकि अगले माह जनपद को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हो सके। साथ ही प्रशासन जनता के साथ सीधे संवाद को और मजबूत करेगा, जिससे समस्याओं का समाधान जमीनी स्तर पर तेजी से हो और विकास कार्य सुचारू रूप से आगे बढ़ें।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.