बहेड़ी। बार काउंसिल चुनाव में मांगा समर्थन, अधिवक्ताओं से की संवाद ,बहेड़ी बार एसोसिएशन में उत्तर प्रदेश वार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान सदस्य शिरीष मल्होत्रा एडवोकेट का बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने अधिवक्ताओं से आगामी चुनाव को लेकर संवाद भी किया।
पूर्व अध्यक्ष शिरीष मल्होत्रा ने अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश वार काउंसिल का चुनाव जनवरी 2026 में प्रस्तावित है। उन्होंने अधिवक्ताओं से अपने समर्थन में वोट और सहयोग की अपील की। साथ ही कहा कि किसी भी अधिवक्ता को मतदाता सूची में संशोधन या सुधार कराना हो तो वे 23 अक्टूबर 2025 तक उनसे संपर्क कर लें, ताकि सूची को सही कराया जा सके।
कार्यक्रम के दौरान शिरीष मल्होत्रा ने मृतक अधिवक्ता रघुनंदन प्रसाद गंगवार के पुत्र को उत्तर प्रदेश वार काउंसिल की ओर से स्वीकृत ₹25,000 का चेक भी प्रदान किया। उन्होंने कहा कि “मैं बहेड़ी बार एसोसिएशन और प्रदेश के हर अधिवक्ता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा हूं।”
इस अवसर पर बहेड़ी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ठाकुर रण सिंह एडवोकेट, महासचिव मनोज कुमार जौहरी एडवोकेट, कोषाध्यक्ष विजय कुमार मौर्य एडवोकेट, महासचिव सूरजपाल गंगवार एडवोकेट, पूर्व अध्यक्ष शकील अहमद गुरु एडवोकेट, हरीश कुमार गंगवार, महेश सागर, रूप कुमार दिवाकर, भूप कुमार गुप्ता, गुरबचन सिंह खारा, अरविंद कश्यप, पाती राम गंगवार, रामेंद्र सिंह राठी, सुनील कुमार रस्तोगी, धर्मपाल सागर, रामपाल, जागन लाल सागर, वीरेंद्र कुमार सक्सेना, राजाराम मौर्य, मोहम्मद यूसुफ, मुजस्सम खान, विशाल अहमद अंसारी, एल.बी. दिवाकर, ठाकुर सोनू सिंह, दिव्यांशु गुप्ता, मोहम्मद वसीम अख्तर हुसैन, मोहम्मद दिन, निशा फजल सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।