Friday, January 30, 2026

Bareilly News- बहेड़ी फायरिंग कांड का आरोपी मुठभेड़ में घायल, तमंचा व बाइक बरामद

लेखक: Vishal Kumar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: October 11, 2025

Bareilly News- बहेड़ी फायरिंग कांड का आरोपी मुठभेड़ में घायल, तमंचा व बाइक बरामद


थाना बहेड़ी क्षेत्र में गुरुवार रात हुई फायरिंग की वारदात के आरोपी जैस मोहम्मद पुत्र रियाज अहमद उर्फ़ बडला की शनिवार सुबह पुलिस से मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल भेज दिया।

घटना 10 अक्टूबर की रात करीब 10:30 बजे भौना फार्म निवासी गुरनाम सिंह और जैस मोहम्मद के बीच विवाद के दौरान हुई थी। झगड़े के बीच आरोपी ने तमंचे से गोली चलाई, जो गुरनाम सिंह के पेट के ऊपरी हिस्से में लगी। घायल को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

शनिवार सुबह करीब 6:15 बजे पुलिस चौकी सिरसा क्षेत्र में भौना फार्म के पास चेकिंग कर रही थी, तभी संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल से भागने लगा। रोकने पर उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी गोलीबारी में आरोपी घायल हो गया और मौके पर दबोच लिया गया।

आरोपी के पास से एक तमंचा 315 बोर, दो खोखे कारतूस, एक जिंदा कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद हुई। अधिकारियों ने पुष्टि की कि यही आरोपी गुरनाम सिंह पर फायरिंग करने वाला है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएसपी बरेली ने पुलिस टीम की तत्परता और कार्रवाई की सराहना की।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.