Friday, January 30, 2026

Bareilly News- जिलाधिकारी ने कुकीवॉन कप विजेताओं को सम्मानित किया

लेखक: Vishal Kumar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: October 14, 2025

Bareilly News- जिलाधिकारी ने कुकीवॉन कप विजेताओं को सम्मानित किया

 जिलाधिकारी अविनाश सिंह से आज अंतर्राष्ट्रीय ओपन कुकीवॉन कप प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों ने मुलाकात की। जिलाधिकारी ने पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है। इसलिए बच्चों को पढ़ाई के साथ खेल-कूद में भी सक्रिय रूप से भाग लेना चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से यह कहा कि सभी बच्चियों को आत्मरक्षा के गुण अवश्य सीखने चाहिए।

09 से 12 अक्टूबर 2025 के बीच केडी जाधव इंडोर हॉल, इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम, नई दिल्ली में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय ओपन कुकीवॉन कप प्रतियोगिता में बरेली के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 14 पदक जीते। विजेता खिलाड़ी और उनके कोच आज जिलाधिकारी से मिलने पहुंचे।

जिलाधिकारी श्री अविनाश सिंह ने सभी पदक विजेताओं को प्रोत्साहन स्वरूप ₹5,000-₹5,000 की धनराशि प्रदान करने की घोषणा की। विजेताओं में माही गंगवार (तीन स्वर्ण/कांस्य), निशु भारद्वाज (रजत/कांस्य), शुभम रौतेला (रजत), अधृत श्रीवास्तव (स्वर्ण), करण कुमार कनौजिया (स्वर्ण/कांस्य), भानु प्रताप सिंह (स्वर्ण/रजत), साँची सिंह (स्वर्ण), माधुरी (स्वर्ण/कांस्य), आरोही (रजत), परिक्रमा (रजत), जोया खान (रजत), साजात (कांस्य), तवेज कुमार (स्वर्ण) और रूप (रजत/कांस्य) शामिल रहे।

इस अवसर पर कोच मोहम्मद अकमल खान, साक्षी बोरा और जगमोहन पटेल के उत्कृष्ट प्रशिक्षण की भी जिलाधिकारी ने सराहना की और कहा कि इनकी मेहनत से ही बरेली के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर लगातार अपना परचम लहरा रहे हैं।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.