आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ़्ती शहाबुददीन रजवी बरेलबी ने ब्यान जारी कर कहा कि विहार चुनाव का माहौल शुरू हो चुका है और सभी राजनीतिक दल अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं। लेकिन इस बार की सबसे बड़ी चिंता यह है कि विहार में तेजस्वी यादव भी वही काम कर रहे हैं, जो पहले अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में किया था - यानि मुस्लिम कयादत (नेतृत्व) को हाशिए पर डालना।
मौलाना रजवी ने कहा कि हाल ही में सहरसा से राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने वोट अधिकार रैली की शुरूआत की, जिसमें मंच पर करीब 25 नेता मौजूद थे, लेकिन एक भी मुस्लिम चेहरा दिखाई नहीं दिया। इतना ही नहीं, पूरे एक महीनें के विहार दौरे में तेजस्वी और राहुल गांधी की किसी रैली या रोड शो मुसलमान नजर नहीं आया।
उन्होंने कहा कि विहार की आवादी में मुसलमान करीव 25 प्रतिशत हैं, लेकिन तेजस्वी यादव ढाई फीसदी लोगों की खुशामद में लगे हैं। और 25 फीसदी मुस्लिम समुदाय को नजरअंदाज कर रहे हैं। मोलाना रजवी ने विहार के मुसलमानों से अपील की - "अपने फैसले सोच समझकर करें। जो लोग आपके नेतृत्व को खत्म करने में लगे हैं, उनसे सतर्क रहें"।