मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत कस्तूरबा गांधी आवासिय बालिका विद्यालय, सिंधौली, तहसील मीरगंज जनपद बरेली में एक व्यापक कैरियर काउंसलिंग एवं महिला जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी मीरगंज आलोक कुमार, क्षेत्राधिकारी मीरगंज अजय कुमार, कोतवाली प्रभारी प्रयागराज सिंह, महिला पुलिस, उपनिरीक्षक पंकज कुमार मय मिशन टीम एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या/बार्डन नीरज यादव, अध्यापिका मधुबाला, रेनू भारती, कुं0 अंजली, एवं पार्ट टाइम अध्यापिका अलका कक्कड़ प्रीति व कल्पना ने संयुक्त रूप से भाग लिया।
कार्यशाला के मुख्य विंदु -
बालिकाओं को कैरियर निर्माण से जुड़ी उपयोगी जानकारियां देने के साथ महिलाओं के लिए संचालित सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इनमें प्रमुख योजनाएं रहीं, -
01-विधवा पेंशन योजना, 02- वृद्धावस्था पेंशन योजना, 03- सुकल्या समृद्धि योजना, 04- प्रधानमंत्री आवास योजना, 05- उज्ज्वला योजना, 06- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, 07- राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, 08- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, 09- नशा मुक्ति भारत अभियान
सुरक्षा व हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी -
क्रार्यक्रम में बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही निम्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई-
01- वूमेन पावर लाइन 1090, 02- महिला हेल्पलाइन 181, 03- पुलिस आपातकालीन सेवा 112, 04- स्वास्थ्य सेवा 102, 108, 05- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, 06- चाइल्ड लाइन 1098,
कार्यक्रम में अन्य तीन विद्यालयों की फुल टाइम अध्यापिकाओं ने भी सहभागिता की और बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।