फेसबुक पर उड़ाया मजाक, तो पहली पत्नी ने फिर पति के विरूद्ध दर्ज कराई रिर्पोट
न्यायालय में दहेज उत्पीड़न से संबंधित लंबित मुकददमा के दौरान पति ने अपनी पहली पत्नी के रहते दूसरी महिला से ब्याह रचा लिया। और इतना ही नहीं पति ने दूसरी पत्नी के फोटो भी फेसबुक पर अपलोड कर आपत्ति जनक शब्दों और गालियों को अपलोड कर हिन्दू विवाह अधिनियम का माखौल उड़ा दिया। जिससे बौखलाई पहली पत्नी ने नीरज ने मीरगंज कोतवाली में दूसरी एफआईआर दर्ज कराई है।
अपने मायके के गांव बहरोली कोतवाली मीरगंज में रह रही नीरज के मुताबिक उसकी शादी प्रेमराज पुत्र नरदेव निवासी गांव मीरापुर, थाना बजीरगंज जिला वदायूं के साथ हुआ था। और शादी के कुछ समय बाद पति ने अपना रबैया बदलते हुए उसके साथ रूपयों को लेकर उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। इस मामले में दहेज उत्पीड़न समेत कई धाराओं में पति समेत कई के खिलाफ मीरगंज कोतवाली में मुकददमा दर्ज है। और फिलहाल मामला कोर्ट में लंबित चल रहा है। और पति लगातार उस पर मुकददमा वापस लेने हेतु दबाब बना रहा था।और न करने पर जान से मारने की धमकी देता था।
नीरज का आरोप है कि उसके पति प्रेमराज ने विगत 22 सितम्बर 2025 को दूसरी युवती के साथ ब्याह रचा लिया और उसने दूसरी पत्नी के साथ फोटो फेसबुक पर अपलोड कर आपत्तिजनक गाली गलौंच फेसबुक पर अपलोड कर दी। इस मामले में उसने मीरगंज कोतवाली में तहरीर देकर मुकददमा दर्ज कराया है।
उधर मीरगंज कोतवाली पुलिस का कहना है कि पीड़ित नीरज की तहरीर के तहत आरोपी पति प्रेमराज पुत्र नरदेव निवासी जनपद वदायूं के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकददमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी गई है।