Friday, January 30, 2026

-Mathura-News: ब्रजभूमि पहुंचे बागेश्वर धाम सरकार, श्रद्धा से गूंजा श्रीकृष्ण जन्मस्थान

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: October 17, 2025

-Mathura-News:  ब्रजभूमि पहुंचे बागेश्वर धाम सरकार, श्रद्धा से गूंजा श्रीकृष्ण जन्मस्थान

जागरण टुडे, मथुरा

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर महंत धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री महाराज ने बुधवार, 15 अक्टूबर की शाम लगभग 7 बजे श्रीकृष्ण जन्मभूमि पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए। उनके आगमन पर पूरे परिसर में भक्ति और उल्लास का वातावरण छा गया।

श्रीकृष्ण-जन्मस्थान सेवा-संस्थान के सचिव कपिल शर्मा एवं सदस्य गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी ने शास्त्री जी का पटका ओढ़ाकर स्वागत किया। ढोल, मृदंग और मजीरे की मंगल ध्वनि के बीच शास्त्री जी ने सर्वप्रथम भगवान केशवदेव महाराज को माल्यार्पण एवं चन्दन अर्पित किया। इसके बाद उन्होंने अष्टभुजा माता योगमाया के दर्शन किए, और फिर श्री गर्भगृह में जाकर दर्शन-पूजन किया।

शास्त्री जी ने भागवत भवन में श्री राधाकृष्ण युगल सरकार को पुष्पार्चन कर आशीर्वाद लिया। मंदिर के पूजाचार्यों ने उन्हें प्रसादी स्वरूप पटका, प्रसाद और पगड़ी भेंट की। इस अवसर पर श्रीकृष्ण-जन्मस्थान सेवा-संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने उन्हें मंदिर के आध्यात्मिक महत्व और इतिहास से अवगत कराया।

मंदिर दर्शन के दौरान शास्त्री जी ने जन्मस्थान परिसर की अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी भी प्राप्त की। इस दौरान श्रीकृष्ण-जन्मभूमि दर्शन के लिए पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालु अचानक धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री महाराज को अपने बीच देखकर भावविभोर हो उठे। उन्होंने शास्त्री जी के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया।

पूज्य शास्त्री जी ने भी सभी भक्तों का स्नेहपूर्वक अभिवादन किया और सभी के कल्याण की प्रार्थना की। पूरे परिसर में “जय श्रीकृष्ण” और “जय बागेश्वर धाम सरकार” के जयघोष गूंज उठे, जिससे वातावरण भक्ति और आनंद से भर गया।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.