Tuesday, March 31, 2026

Govardhan News: आरएसएस के स्वयंसेवकों ने किया कुसुम सरोवर पर दीपदान

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: October 17, 2025

Govardhan News: आरएसएस के स्वयंसेवकों ने किया कुसुम सरोवर पर दीपदान

राधाकुंड रोड स्थित कुसुम सरोवर पर शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं के द्वारा दीपदान का आयोजन किया गया। कुसुम सरोवर पर रंग-बिरंगी लाइटों के बीच दीपकों की रोशनी ने परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। संघ के स्वयंसेवक दोपहर से ही कुसुम सरोवर पर जुटना शुरू हो गए थे। 

कार्यक्रम की शुरुआत खंड संघचालक श्याम बाबूजी ने भारत माता के चित्रपट के समक्ष माल्यार्पण और द्वीप प्रज्जवलित कर की। इस दौरान सभी स्वयंसेवक अनुशासन के साथ कतारों में खडे़ होकर संघ प्रार्थना करते नजर आए। स्वयंसेवकों ने भारत माता के जयघोष के साथ वातावरण को जोशीला बना दिया। कार्यक्रम में खंड संघचालक श्याम बाबूजी ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर खंड प्रचारक अमित, जिला शारीरिक प्रमुख रामेश्वर, थाना प्रभारी गोवर्धन रवि त्यागी, नगर कार्यवाह राकेश शर्मा, सह नगर कार्यवाह सुशांत, खंड प्रचार प्रमुख पवन, खंड बौद्धिक प्रमुख रवि, खंड प्रचार प्रमुख कान्हा, खंड धर्म जागरण प्रमुख राम पुरोहित,  लक्ष्मी नारायण, अनूप, ज्ञानेंद्र राणा, हरभान, सियाराम, राजेश आर्य, लीलाधर, कृष्ण गोपाल, एडवोकेट पंकज जोशी आदि थे।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.