Friday, January 30, 2026

KASGANJ NEWS रेलवे ट्रैक के पास युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, बाइक अब तक लापता

लेखक: Guddu Yadav | Category: उत्तर प्रदेश | Published: October 22, 2025

KASGANJ NEWS रेलवे ट्रैक के पास युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, बाइक अब तक लापता


जागरण टुडे कासगंज।

अर्पन राज उपाध्याय


शहर के आवास विकास कॉलोनी क्षेत्र में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब लोगों ने रेलवे ट्रैक के पास एक युवक का शव पड़ा देखा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


 मृतक की पहचान विनोद (22) पुत्र कृष्ण निवासी ग्राम ऐठपुरा तिलसई खुर्द, थाना कासगंज के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार विनोद अहमदाबाद में साड़ी कंपनी में नौकरी करता था और दीपावली पर घर आया हुआ था। बताया गया कि मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे वह अपने दोस्त सुनील की बाइक लेकर नदरई पटाखे खरीदने की बात कहकर निकला था। उसके साथ गांव का ही एक और युवक था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा।

रातभर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। बुधवार सुबह स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक के पास शव देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का मोबाइल बरामद किया, जबकि बाइक अब तक लापता बताई जा रही है।

विनोद के चाचा अजब सिंह ने बताया कि मृतक अविवाहित था और अपने परिवार का इकलौता बेटा था। पिता खेती करते हैं, जबकि उसकी तीन बहनें हैं। बेटे की मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। मां भूदेवी का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शव के पास कोई संघर्ष या चोट के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों का खुलासा हो सकेगा। वहीं, बाइक की तलाश में पुलिस टीमों को लगाया गया है।

स्थानीय लोगों में युवक की मौत को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है कि यह हादसा है या किसी साजिश के तहत हत्या की गई।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.