Wednesday, April 1, 2026

Bareilly News: पुलिस पर हमला करने के आरोपी नसीम पर 25 हजार का इनाम घोषित

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: October 22, 2025

Bareilly News:  पुलिस पर हमला करने के आरोपी नसीम पर 25 हजार का इनाम घोषित

वारंटी को पकड़ने गई सीबीगंज टीम पर हमला करने वाले खतौला गांव निवासी नसीम खां पर एसएसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किा है। नसीम गोवध अधिनियम के मामले में वांछित चल रहा है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं।

आरोपी नसीम के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी हुआ था। पिछले बुधवार को वारंट की तामील कराने के लिए दरोगा शिवम तोमर और सिपाही विनीत कुमार पुलिस टीम के साथ उसके घर पहुंचे थे। पुलिस ने जब नसीम को हिरासत में लिया, तभी उसने अपने परिवार के साथ मिलकर पुलिस टीम पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में दोनों पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। किसी तरह दोनों जान बचाकर वहां से भागे और थाने पहुंचकर सूचना दी।

इसी बीच नसीम घर के पीछे से कूदकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची फोर्स ने मौके से कुछ संदिग्ध लोगों को पकड़कर थाने लेकर आई। हमले के बाद पुलिस ने नसीम, उसकी पत्नी हनीफा, भाई नथिया, हुस्नआरा, रेहान और शबाना समेत सात नामजद और तीन-चार अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। एसएसपी अनुराग आर्य ने उसकी गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा कि पुलिस पर हमला करने वालों को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा। 

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.