Friday, January 30, 2026

Bareilly News : मीरगंज फलाईओवर पर हुए सड़क हादसे में युवक की मौत, घर में मचा कोहराम

लेखक: Omkar Gangwar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: October 24, 2025

Bareilly News :  मीरगंज फलाईओवर पर हुए सड़क हादसे में युवक की मौत, घर में मचा कोहराम
  

बरेली के मीरगंज कोतवाली इलाके में हाइवे के फलाईओवर पर रात्रि दौरान हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु बरेली मोर्चरी हाउस भेज दिया। जिससे मृतक के घर में कोहराम मच गया।

जानकारी के मुताबिक बरेली महानगर के मोहल्ला विहारीपुर कासगरान कोतवाली बरेली निवासी एक 27 वर्षीय युवक रजत पुत्र दुर्गा प्रसाद अपनी बाइक से विगत रात्रि करीव डेढ बजे के दौरान मेरठ से अपने घर आ रहा था, कि जैसे ही वह मीरगंज फलाईओवर से गुजर रहा था कि किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे युवक रजत की गंभीर घायल होते हुए मौके पर ही मौत हो गयी।

घटना की सूचना मिलते ही मीरगंज कोतवाली प्रभारी प्रयागराज सिंह पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे। और उसको इजाल हेतु एंबुलेंश के माध्यम से बरेली अस्पताल भिजवाया। लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी और मोत हो गयी। मौत की सूचना पर मृतक के घर मेंं कोहराम मच गया। कोतवाली प्रभारी प्रयागराज सिंह ने युवक की हादसे में मौत होने की पुष्टि की है। 

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.