जागरण टुडे, बरेली। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को आईएमए हॉल में महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं को स्वदेशी चीजों का उपयोग करने के लिए शपथ दिलाई गई। वहीं, महिला आयोग की अध्यक्ष ने सर्किट हाउस में भी प्रेस वार्ता करके सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सम्मान पाने के लिए जागरूक होना जरूरी है।
आईएमए हॉल में हुए कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डा. बबिता सिंह चौहान ने महिलाओं को समाज में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कराने की प्रेरणा दी। साथ ही हर घर स्वदेशी, घर घर स्वदेशी को बढ़ावा देते हुए महिलाओं को बढ़ावा दिया गया कि वह हर घर में स्वदेशी उत्पाद का प्रयोग करें। उन्होने कहा कि वर्तमान में महिलाए समाज के प्रत्येक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं।
कार्यक्रम में वन मंत्री डा. अरुण कुमार, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पांडे, जिला प्रबोशन अधिकारी मोनिका राणा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। उसके बाद उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डा. बबिता सिंह चौहान ने गुरुवार को सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता की। जिसमें उन्होने कहा कि देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र या राज्य सरकार लगातार काम कर रही है। उन्होने कहा कि महिलाओं की आधी आबादी होने के नाते महिलाओं को उनकी जिम्मेदारी का दायित्व मिलना चाहिए। इसी के तहत उन्होने महिला सम्मेलन को संबोधित किया। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाए शामिल हुई।
महिला सम्मेलन में महिलाओं को शपथ दिलाई गई कि वह स्वदेशी चीजों का ही उपयोग करेंगी। स्वदेशी चीजों का उपयोग करने से ही भारत आत्मनिर्भर बनेगा। उन्होने कहा कि भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजना समूह के माध्यम से महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने पर जोर दिया जा रहा है। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और शिक्षा के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार लगातार योजना चला रही है। जिसका लाभ बड़ी संख्या में महिलाओं को मिल रहा है। उन्होने कहा कि अभी दिवाली के मौके पर महिलाओं ने पापड़, आचार, रंगोली की चीजे बनाकर बेची। जरी के काम के लिए महिलाओं को वन डिस्टिक वन प्रोडेक्ट के तहत महिलाओं को भी आगे बढ़ाया जा रहा है। जिसको लेकर वह खुद जरी का काम करने वाली महिलाओं से बात कर रही हैं।
सपा सरकार में सड़कों पर निकलने से डरती थीं महिलाएं
प्रेस वार्ता के दौरान उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डा. बबिता सिंह चौहान ने कहा कि योगी सरकार में जीरो टारलेंस नीति पर काम हो रहा है। प्रदेश में महिला अपराध रत्ती भर रह गया है। उन्होने कहा कि मै ऐसा नहीं कह रही है कि प्रदेश में अपराध नहीं हो रहा, जो अपराध हो रहा है वह घरों के अंदर हो रहा है। लेकिन सपा सरकार में बहन बेटिया सड़कों पर निकलने से डरती थी। लेकिन अब महिलाए निडर होकर बाहर निकल रही है।
ममता कुलकर्णी के बयान का किया विरोध
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डा. बबिता सिंह चौहान ने मीडिया से बात करते हुए का कि ममता कुलकर्णी को इलाज की जरुरत है। पूरी दुनिया जानती है कि दऊद इब्रहीम किया है। इसके अलावा उन्होने राहुल गांधी पर भी तंज कसते हुए कहा कि वह कौन है जो अपनी तुलना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से कर रहे है।