Friday, January 30, 2026

Bareilly News- गुरुनानक देव ने दिया मानवता, समानता और सेवा का संदेश: सपा जिलाध्यक्ष

लेखक: Vishal Kumar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: November 5, 2025

Bareilly News-  गुरुनानक देव ने दिया मानवता, समानता और सेवा का संदेश: सपा जिलाध्यक्ष

जागरण टुडे, बरेली

बरेली। समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बुधवार को गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व पर बरेली कॉलेज मैदान में सजे दीवान पहुंचकर मत्था टेका तथा लंगर चखा।

जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने कहा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस पावन पर्व पर संदेश दिया कि गुरुनानक देव की शिक्षाएं हमें सिखाती हैं कि समाज में कोई छोटा-बड़ा नहीं होता। सभी मनुष्य एक समान हैं। आज देश को नफ़रत नहीं, बल्कि भाईचारे और इंसानियत के संदेश की आवश्यकता है। समाजवादी कार्यकर्ता इसी सोच के साथ समाज में प्रेम और सद्भाव की लौ जलाए रखें।

महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने कहा कि गुरु परंपरा सेवा और त्याग की परम भावना का प्रतीक है। समाजवादी पार्टी इसी मानवतावादी परंपरा को आगे बढ़ाने का कार्य करती रहेगी। जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि यहां जो लंगर होती है सेवा समाज में समानता और एकता का संदेश देती है। समाजवादी पार्टी का उद्देश्य भी समाज को समानता न्याय और सम्मान के मार्ग पर ले जाना है।

इस अवसर परजिला उपाध्यक्ष रविन्द्र सिंह यादव, मनोहर पटेल,मुस्ताक अहमद,सुरेंद्र सोनकर,महानगर महासचिव दीपक शर्मा, डॉ अनीस बेग,राजेश मौर्य, बृजेश श्रीवास्तव,हरिओम प्रजापति,श्यामवीर यादव, जिलाध्यक्ष महिला सभा स्मिता यादव,ऊषा यादव,बिना गौतम,जितेंद्र मुंडे,रामसेवक प्रजापति,ओमेंद्र यादव,राकेश गुप्ता,रमीज हाशमी, हिमांशु सोनकर,गंगा सिंह,अमित गिहार आदि लोग उपस्थित रहे।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.