जनपद बरेली के क़स्बा फतेहगंज पश्चिमी से शाही को जाने वाले मार्ग पर रविवार देर रात्रि दौरान अगरास गांब की मोड़ के आगे एक ट्रक ने बाइक सवार भाई-बहन को टक्कर मार दी। जिससे बहन की मौके पर ही मौत हो गई, और भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। जिससे मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है !
जानकारी के मुताविक, शाही थाना इलाके के गांव दुनका निवासी 30 वर्षीय सबीना अपने भाई साजिद के साथ रविवार देर रात्रि दौरान गांव अगरास अपने रिश्तेदार के यहां से अपने गांब वापस लौट रही थीं। कि जब बाइक नहर की पुलिया के समीप पहुंची तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई।
इस हादसे में बाइक पर बैठी सबीना का सिर ट्रक के पहिये की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई, और उसका भाई साजिद भी गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से नजदीकी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सबीना को मृत घोषित कर दिया। साजिद का इलाज चल रहा है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सबीना की मौत की मौत की सुचना मिलने पर कोहराम मच गया। गांव में मातम का माहौल छाया हुआ है।