विहार में एनडीए सरकार को प्रचंड बहुमत हांसिल होने और और गठबंधन को 200 से अधिक सीटें मिलने की खुशी में मीरगंज में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। तहसील कार्यालय के सामने कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और आतिशबाजी छोड़कर खुशी का इज़हार किया। मौके पर कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगाए।
भारतीय जनता पार्टी नेताओं ने बिहार में मिली बड़ी जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों और विचारों को दिया। उन्होंने कहा कि एनडीए की यह ऐतिहासिक जीत विकास और विश्वास की राजनीति की स्पष्ट विजय है। और अब एनडीए की फिर से विहार में बनने जा रही सरकार विकास, और सामाजिक सुरक्षा एवं समरसता को नये आयाम तक पंहुचाएगी!
जश्न के दौरान गन्ना विकास समिति मीरगंज के चेयरमैन एवं भाजपा नेता तेजपाल सिंह फौजी, ओमपाल गंगवार, अभिषेक जग्गू कुर्मी, रोली सिंह भदौरिया, निरंजन यदुवंशी, यशवंत सिंह, भगवान सिंह गंगवार एडवोकेट, अमरनाथ गुप्ता, कुवेंद्र मौर्य, सतीश प्रधान, विकास शर्मा, व्रजेश शर्मा, मिथुन सहित तमाम भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।