भव्य पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाव, सरदार पटेल की एकता-अखंडता की विचारधारा को दिया गया जन-जन तक संदेश
सरदार बल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती के अवसर पर मीरगंज विधान सभा क्षेत्र के फतेहगंज पश्चिमी में बुधवार को भव्य एकता यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा कनौजिया कॉलेज से शुरू होकर अगरास तिराहा होते हुए फतेहगंज पश्चिमी कस्बा के रामलीला मैदान में विशाल जनसमूह की उपस्थिति के साथ संपन्न हुई। इस ऐतिहासिक पद यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के वन मंत्री डॉ अरूण कुमार सक्सेना शामिल रहे।
यात्रा में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ताओं, विद्यालयों के छात्र व छात्राओं व व्यापारी वर्ग और आम नागरिकों ने सहभागिता की पूरे मार्ग में विभिन्न स्थानों पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और एकता-अखंडता के संदेश को आगे बढ़ाया।
वन मंत्री बोले- सरदार पटेल का योगदान अद्वितीय, भाजपा ने दिया वास्तविक सम्मान
उत्तर प्रदेश के वन मंत्री डॉ अरूण कुमार सक्सेना ने अपने संबोधन में कहा कि भारत की एकता और अखंडता में सरदार बल्लभभाई पटेल का योगदान अनुपम है। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने 562 रियातों को एकजुट कर आधुनिक भारत की नींव रखी। कांग्रेस ने उन्हें उनके जीवन काल में कभी उचित सम्मान नहीं दिया, लेकिन भाजपा ने ही उन्हें देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न दिलाने का कार्य किया।
सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार- एक भारत-श्रेष्ठ भारत का संदेश देने वाली यात्रा
सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने कहा कि सरदार पटेल आधुनिक भारत के निर्माता और देश की सुदृढ़ता के प्रतीक थे। उन्होंने कहा कि यह यात्रा एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावना को सशक्त करने और पटेल विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का ऐतिहासिक माध्यम सिद्ध होगी।
विधायक डॉ डी0सी0वर्मा- अखंड भारत का श्रेय सरदार पटेल की दूरदृष्टि को-
मीरगंज विधायक डॉ डी0सी0वर्मा ने कहा कि सरदार पटेल की दूरदृष्टि के कारण भारत आज अखंड स्वरूप से खड़ा है। उन्होंने कहा कि पटेल के विचार और राष्ट्रहित सर्वोपरि की नीति भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायक रही है। उन्होंने पदयात्रा में उपस्थित सभी सम्मानित नागरिकों, कार्यकर्ताओं, छात्र/छात्राओं का हार्दिक आभार व्यक्त किया।
अनेक जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों की गरिमामयी रही उपस्थिति
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष बरेली सोमपाल शर्मा, राजकुमार शर्मा, पूरन लाल लोधी, महिला आयोग सदस्य पुष्पा पांडेय, प्रशांत पटेल, कार्यक्रम संयोजक अंकित कुमार शुक्ला, जिला मीडिया प्रभारी अंकित माहेश्वरी, अजय सक्सेना, तेजेश्वरी सिंह, ब्लाक प्रमुख गोपाल कृष्ण गंगवार एवं सत्येंद्र सिंह यादव, भूपेंंद्र कुर्मी, अभय चौहान, राहुल शाहू, गन्ना समिति मीरगंज चेयरमैन तेजपाल सिंह फौजी, अजय राजपूत, राजीव गुप्ता, मुन्नू गंगवार, धर्म विजय गंगवार, कैलाश शर्मा, अनिरूद्ध सिंह, मीना गंगवार, रीता गुप्ता, प्रिया रस्तोगी, शिवम शर्मा, संजय चौहान, के0पी0राना, अजयवीर सिंह, समेत भारी तादात में कार्यकर्ता एवं जनसमुदाय मौजूद रहा।