Friday, January 30, 2026

Bareilly News : डॉ0 डी0सी0वर्मा की पहलः शीशगढ़-शेरगढ़ रूट पर चलेंगी रोडबेज की 10 बसें

लेखक: Omkar Gangwar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: November 18, 2025

Bareilly News : डॉ0 डी0सी0वर्मा की पहलः शीशगढ़-शेरगढ़ रूट पर चलेंगी रोडबेज की 10 बसें
ओमकार गंगवार, मीरगंज (बरेली)। 

जनपद बरेली के मीरगंज विधान सभा के ग्रामीण अंचल में सिटी बसों का संचालन बंद होने के बाद यात्रियों की बढ़ती असुविधा को देखते हुए बरेली मुख्यालय से शीशगढ़ और शेरगढ़ रूट पर रोडबेज बसों की संख्या बढ़ाई गई है। और अब बरेली से इन दोनों रूटों पर प्रतिदिन 10 अतिरिक्त रोडबेज बसें संचालित की जाएंगीं।

गौरतलब है कि पहले सिटी बसेंं बरेली से फतेहगंज पश्चिमी और शाही कस्बों से होते हुए शीशगढ़ और शेरगढ़ तक संचालित होती थीं। इस बसों के चलते हजारों यात्रियों, खासकर छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और ग्रामीणों को बड़ी सुविधा मिल रही थी। लेकिन हाल ही में जारी हुए शासनादेश के बाद ग्रामीण अंचल सिटी बसों का संचालन बंद कर दिया गया, जिससे अमजन को आवागमन में दिक्कत होने लगी।

यात्रियों की इस परेशानी को देखते हुए मीरगंज के भाजपा विधायक डॉ0 डी0सी0वर्मा ने पहल की और अधिकारियों से वार्ता की। विधायक की मांग पर सोमवार प्रशासन ने दोनों रूटों पर रोडबेज की 10 बसें  चलाने की स्वीकृति प्रदान कर दी।

रूहेलखंड डिपो के एआरएम ए0के0बाजपेयी ने बताया कि सिटी के बंद होने के बाद रोडबेज विभाग ने शीशगढ़-शेरगढ़ रूट पर बस सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। मंगलबार से इन दोनों स्थानों के लिए रोजाना चार-चार नियमित बसें चलाई जायेंगीं। जबकि कुल 10 बसें इन रूटों पर उपलब्ध रहेंगीं।

अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की तादात बढ़ने पर आगे इन रूटों पर बसों की संख्या और बढ़ाई जाएगी, ताकि कोई भी ग्रामीण परिवहन सुविधा से वंचित न रहे।
मीरगंज विधायक डॉ0 डी0सी0वर्मा ने बताया कि उन्होंने क्षेत्रवासियों की यातायात जरूरतों को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था कराई है। उन्होंने कहा- "हमनें पहले भी सिटी बसें ग्रामीणों की सुविधा के लिए शीशगढ़ और शेरगढ़ तक चलवाई थीं, लेकिन शासन के निर्देश पर उनका संचालन बंद करना पड़ा। अब रोडबेज के अधिकारियों से संपर्क कर दोनों रूटों पर पांच-पांच बसें चलाने की मंजूरी ली है। बसें नियमित रूप से चलना शुरू हो जाएंगीं"।

यह निर्णय ग्रामीण क्षेत्रों के लिए हजारों यात्रियों के लिए राहत लेकर आया है। 

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.