Tuesday, March 31, 2026

Bareilly News- पीएम ने किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त जारी की

लेखक: Vishal Kumar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: November 19, 2025

Bareilly News- पीएम ने किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त जारी की

जागरण टुडे, बरेली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कोयंबटूर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त का डिजिटल हस्तांतरण किया। बरेली में इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण विकास भवन सभागार में किया गया, जिसमें प्रभारी मंत्री जे.पी.एस. राठौर, महापौर डॉ. उमेश गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, नवाबगंज विधायक एम.पी. आर्य, भाजपा जिला अध्यक्ष आंवला आदेश प्रताप सिंह, अधिकारी और बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए।

कार्यक्रम में किसानों ने प्रभारी मंत्री के सामने अपनी समस्याएँ और सुझाव रखे। उन्होंने बैंक से सरल ऋण उपलब्ध कराने, गन्ना तौल प्रक्रिया तेज करने, निराश्रित पशुओं व बंदरों की समस्या से राहत, बरेली में एम्स स्थापना और मनरेगा को कृषि कार्यों से जोड़ने की मांग की। साथ ही कई स्थानों पर आधे कटे बिजली खंभों से दुर्घटना का खतरा बताया। इस पर मंत्री राठौर ने विद्युत विभाग को तत्काल खंभे हटाने के निर्देश दिए।


उप निदेशक कृषि ने दी जानकारी

उप निदेशक कृषि ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जनवरी 2019 से लागू है, जिसके तहत किसानों को प्रतिवर्ष 6000 रुपये तीन किस्तों में डीबीटी के माध्यम से दिए जाते हैं। आज प्रधानमंत्री द्वारा 21वीं किस्त किसानों के खातों में भेजी गई।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी देवयानी, उप निदेशक कृषि अमर पाल, जिला कृषि अधिकारी ऋतुषा तिवारी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.