Friday, January 30, 2026

Bareilly news: हैप्पी बर्थ-डे संजीव कुमार सक्सेना

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: November 20, 2025

Bareilly news: हैप्पी बर्थ-डे संजीव कुमार सक्सेना

जारण टुडे, बरेली

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं कायस्थ समाज के नेता संजीव कुमार सक्सेना का जन्मदिन बुधवार को  धूमधाम से मनाया गया। हाल ही में गंभीर बीमारी से जीतकर पूर्ण रूप से स्वस्थ होने के बाद यह पहला अवसर है, जब संजीव सक्सेना कार्यकर्ताओं के बीच खुश और उत्साहित नजर आए। कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने संजीव का गुलदस्ता देकर और फूल-माला पहनाकर बधाई दी।


जन्मदिन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। इनमें मुख्य रूप से सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव, जिला उपाध्यक्ष हैदर अली, शारिक खान, ज़हीर खान, जावेद बंटी, सिम्पल कन्नौजिया, राजीव, देवेंद्र सिंह, अमित सक्सेना, आशीष, अजय सक्सेना, अश्विनी कमठान, रवि सक्सेना, केआर, पवन सक्सेना, संजय सक्सेना और मनोज आदि शामिल हुए। सभी ने मिलकर केक काटा और संजीव सक्सेना को बधाई देने के साथ उनकी दीर्घायु, अच्छे स्वास्थ्य और सक्रिय राजनीतिक जीवन की कामना की।

यह भी पढ़ें: सरकार की नाकामी का नतीजा है दिल्ली धमाका

कार्यक्रम के दौरान सपा नेताओं ने कहा कि संजीव कुमार सक्सेना हमेशा संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं की समस्याओं को प्राथमिकता देने में अग्रणी रहते हैं। बीमारी के बाद उनके पुनः स्वस्थ होकर सक्रिय रूप से कार्य पर लौटने से समर्थकों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। पूरे समारोह में सौहार्द, उमंग और पार्टी के प्रति एकजुटता का संदेश देखने को मिला।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.