सहसवान भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा विधानसभा सहसवान में भव्य एकता पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एमएलसी/प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह सैनी, क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, प्रदेश उपाध्यक्ष/जिला प्रभारी डॉ. दिनेश शर्मा, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता तथा पूर्व डीसीबी चैयरमैन/जिला प्रवासी भूपेंद्र सिंह सहित हजारों कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे। पदयात्रा के उपरांत विशाल जनसभा का आयोजन किया गया।
इसे भी पढ़ें - एक भारत के संकल्प संग निकली दातागंज की एकता पदयात्रा
यह पदयात्रा ग्राम राजपुर रोशननगर, ईखखेड़ा व चाचीपुर से होते हुए उघेती पर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में बच्चों, युवाओं और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक स्वागत करते हुए फूल बरसाए। “भारत माता की जय” एवं “सरदार पटेल अमर रहें” के नारों से वातावरण लगातार गूंजता रहा।
एमएलसी सत्यपाल सिंह सैनी ने कहा कि आज की पदयात्रा ने यह सिद्ध कर दिया कि भाजपा राष्ट्रनायकों के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने के मिशन पर पूरी प्रतिबद्धता से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व में राष्ट्रभक्ति, एकता और अखंडता की भावना और मजबूत हुई है। यह आयोजन केवल कार्यक्रम नहीं बल्कि भारत की मूल गौरव-परंपरा को पुनर्जीवित करने का जनांदोलन है।
इसे भी पढ़ें -बिहार में NDA की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और मिठाइयों के साथ मनाया जश्न
क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा कि जनता का उत्साह बताता है कि सरदार पटेल का अखंड भारत का विचार आज भी लोगों के दिलों में जीवंत है। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी जैसे विश्वस्तरीय स्मारक ने सरदार पटेल की विरासत को नई पहचान दी है।
डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि बच्चों और युवाओं द्वारा किए गए स्वागत ने यह संदेश दिया कि राष्ट्रहित और एकता की भावना नई पीढ़ी के मन में गहराई तक स्थापित हो चुकी है। उन्होंने कहा कि यह पदयात्रा समाज में भाईचारे और एकजुटता का सशक्त संदेश लेकर आई।
जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि युवा पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति और अनुशासन का जो उत्साह दिखा, वह प्रधानमंत्री मोदी जी के “न्यू इंडिया” के संकल्प का प्रतीक है। यह पदयात्रा युवाओं के लिए राष्ट्रहित का प्रेरणादायी मंच सिद्ध हुई।
इसे भी पढ़ें - दातागंज में विकास को रफ्तार: मझारा में नया बिजली उपकेंद्र शुरू
पूर्व डीसीबी चैयरमैन भूपेंद्र सिंह ने कहा कि जनसैलाब ने सिद्ध कर दिया कि भाजपा और मोदी सरकार की नीतियों पर जनता का अटूट विश्वास है। सरदार पटेल द्वारा देश को एकसूत्र में पिरोने की प्रेरणा आज भी समाज के हर वर्ग को ऊर्जा देती है।
कार्यक्रम का संचालन यात्रा संयोजक अनुज माहेश्वरी ने किया। इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।