संविधान दिवस के अवसर पर आगरा मंडल में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को मंडल कार्यालय प्रांगण में संविधान की प्रस्तावना का वाचन कराया गया। इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल ने बताया कि यह दिन भारत के संविधान को अपनाने का स्मरणोत्सव मनाने, संविधान निर्माताओं को सम्मान देने और उनके योगदान को याद करने का है।
संविधान दिवस से संबंधित वेबिनार में भी आगरा मंडल के अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) प्रनव कुमार, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी सनत जैन, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ऋषिकेश मोर्या, वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक विवेक दिवाकर, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (EnHM) राजकुमार वर्मा, जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव, सहायक कार्मिक अधिकारी नितिन सिंह और डी.के. श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।