कानपुर के डैम्पियर नगर स्थित समाजवादी पार्टी महानगर कार्यालय में संविधान दिवस बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर मनाया गया।
अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव एवं महानगर महासचिव अभिषेक यादव ने बताया कि भारतीय संविधान 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा द्वारा अपनाया गया था और 26 जनवरी 1950 से लागू हुआ।
बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के महानगर अध्यक्ष रमेश सैनी ने कहा कि संविधान दिवस का उद्देश्य देश के नागरिकों तक संविधान के मूल्यों को पहुँचाना और उन्हें जागरूक करना है। भारतीय संविधान सभी कानूनों की आधारशिला है, जो संसद, सरकार, न्यायपालिका तथा नागरिकों के अधिकारों और कर्तव्यों को परिभाषित करता है।
कार्यक्रम में राजेन्द्र फेरारी, अभिषेक यादव, रमेश सैनी, कोमल किशोर, विकास कुमार, जय शर्मा, मुकेश गोयल, नरेंद्र कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।