संविधान दिवस पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा सेठबाड़ा स्थित कार्यालय में संविधान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश धनगर ने की। उन्होंने कहा कि संविधान सभा ने 26 नवंबर 1949 को संविधान पारित किया, जिसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया। संविधान निर्माण में पंडित जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, जीवन राम, एस.एन. मुखर्जी सहित कई सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
उन्होंने बताया कि डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रारूप समिति के अध्यक्ष थे, जिन्होंने नागरिकों के अधिकार, कर्तव्य और शासन व्यवस्था की रूपरेखा संविधान में निर्धारित की। हमारा संविधान न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा देता है।
जिला महासचिव मनोज गौड़ ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने मजदूरों, गरीबों और वंचित वर्गों को अधिकार दिलाए तथा महिलाओं को समानता और शिक्षा का अधिकार दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष अप्रतिम सक्सेना ने किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने संविधान की शपथ ली और संविधान की रक्षा का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में पूर्व महानगर अध्यक्ष विक्रम बाल्मीकि, महेश चौबे, आशीष अग्रवाल, रवि वाल्मीकि, सावित्री शर्मा, अर्नब चौधरी, करण निषाद, कसान रिजवी, मुस्लिम कुरैशी, निशू यादव, अभय प्रताप सिंह, हाशिम, अजीम शाह, अनिल खरे, बलवीर सिंह, सागर माहौर, पुरन सिंह, आजम कुरैशी, दिलशाद खान, राजेश कुमार, विवेक कुमार, रमेश कश्यप, शैलेंद्र चौधरी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।