जनपद बरेली के थाना सुभाषनगर पुलिस ने बुधवार देर रात्रि मुठभेड़ में वांछित बदमाश पारस पुत्र डोरी लाल, निवासी एलआईसी कॉलौनी, मुंशीनगर, थाना इज्जतनगर घायल अवस्था में गिरफतार कर लिया। आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा व 315 बोर दो खोखा कारतूस, एक जिन्दा कारतूस और स्पलैंडर बाइक बरामद की है।
घटना बुधवार रात करीब 1 बजे आजाद पेट्रोल पंप के पास चैकिंग के दौरान हुई। करगैना रोड की ओर से आ रहा संदिग्ध बाइक सवार पुलिस को देखकर कच्चे रास्ते की तरफ भागने लगा। पीछा करने पर बाइक गडढे में फिसल गई। घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें गोली लगने से पारस घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पारस मोबाइल छिनैती के मामले में पहले से बांछित चल रहा था। उसका साथी देवेश इसी मामले में पहले ही गिरफतार हो चुका है। गिरफतार पारस के खिलाफ चोरी, छिनैती, मारपीट, धमकी, दहेज उत्पीड़न और एससी/एसटी एक्ट समेत 8 मुकददमें दर्ज हैं।
आरोपी पारस को हिरासत में लेने वाली पुलिस टीम में ये रहे शामिल
प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार, प्रभारी एसओजी सुनील शर्मा, पवन कुमार, होराम सिंह, रविन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक जगत सिंह, कांस्टेबल लखमी चन्द, अंकित नागर, दीपक कुमार पुलिस टीम आरोपी को पकड़ने के दौरान शामिल रही।