अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ योगी की पुलिस के ताबड़तोड़ एक्शन के बाबजूद भी बरेली जनपद के मीरगंज कोतवाली इलाके के एक खादर क्षेत्र के गांव की युवती का एक सिरफिरे ने जीना हराम कर दिया है। युवक ने युवती पर फब्बतियां कसते हुए अश्लील हरकतें करते हुए जान से मारने तक की धमकी दे डाली। इस मामले में पीड़ित युवती की ओर से आरोपी के खिलाफ विभिन्न सुसंगत धाराओं में मुकददमा दर्ज करते हुए पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जिससे आरोपी का जल्द जेल जाना तय माना जा रहा है।
बरेली के मीरगंज कोतवाली इलाके के एक गांव की पीड़ित युवती ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि वह शिक्षित है और गांव का एक युवक उस पर गलत दृष्टि रखता है। और वह जब कभी अपने घर की छत पर जाती है तो युवक अश्लील इशारे कर भददे भददे कमेंट करता रहता है।
पीड़ित युवती का यह भी आरोप है कि विगत शनिवार को आरोपी युवक उसके घर के दरबाजे के सामने आ गया और उसके साथ छेड़खानी करते हुए बोला कि तुझे भगा ले जाउंगा और उसका हाथ पकड़ लिया। वह युवक से हाथ छुड़ाकर अपने घर मेंं आ गई। जिससे आक्रोशित युवक उसे गंदी गंदी गाली गलौंच करते हुए जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। युवक ने उसका जीना हराम कर दिया है।
मीरगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजय तोमर ने बताया कि पीड़ित युवती की तहरीर के तहत आरोप युवक नन्हें लाल के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकददमा दर्ज कर लिया गया है। और उसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।