Tuesday, March 31, 2026

Bareilly News : सोते रहे परिजन, घर से नगदी समेत लाखों के जेवरात खंगाल ले गये चोर, फैली दहशत

लेखक: Omkar Gangwar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: December 8, 2025

Bareilly News : सोते रहे परिजन, घर से नगदी समेत लाखों के जेवरात खंगाल ले गये चोर, फैली दहशत

जागरण टुडे, मीरगंज (बरेली)

जनपद बरेली के मीरगंज कोतवाली के गांव हुरहुरी में वीती रात्रि दौरान एक सरकारी कर्मचारी के घर को अज्ञात चोर खंगाल कर फरार हो गये। चोर इस घर से 47 हजार नगदी समेत लाखों के सोने व चांदी के जेवरात चोरी कर ले गये। इतना ही नहीं चोरों ने इससे पहले गांव के ही दो अन्य घरों को भी  निशाना बनाने का प्रयास किया लेकिन जाग होने पर सफल नहीं हो सके। इस घटना से गांव में इलाके में दहशत व्याप्त हो गई है। 


मीरगंज कोतवाली के गांव हुरहुरी निवासी महावीर गंगवार सफाई कर्मी के पद पर कार्यरत हैं और वर्तमान में विकास खंड कार्यालय मीरगंज से अटैच होकर कार्य कर रहे हैं। महावीर गंगवार ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ वीती रात्रि के दौरान गांव में अपने मकान की दूसरी मंजिल पर सो रहे थे। कि रात्रि किसी समय अज्ञात चोर पीछे की दीवार से घर में घुस आये और कमरों में रखे वक्शा और अलमारी आदि को खंगाल लिया। 


उन्होंने बताया कि अज्ञात चोर उनके घर से 47 हजार नगदी व सोने की चैन 02 तोला, कानों के झाले, चांदी की पायलेंं, गले का पैंडिल, मंगलसूत्र के अलावा चांदी की 8 अंगूठी और पायलें आदि समेत कई लाख के जेवरात चोरी कर ले गये। सोमवार की सुबह 05 बजे सोकर जागने के बाद जब घर में देखा तो एक दरबाजे का ताला टूटा मिला और कमरे में रखे बक्शे व सेफ खुली और सभी सामान बिखरा  हुआ पाया। जिसकी सूचना उन्होंने डायल 112 पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने पहुंचने पर पूरे मामले की तहकीकात की। उन्होंने बताया कि मीरगंज कोतवाली पुलिस को तहरीर दी जायेगी। 

रात में दो और घरों को चोरों ने खंगालने का किया प्रयास 

गांव हुरहुरी के ग्रामीणों ने बताया कि वीती रात्रि के दौरान अज्ञात चोरों नें गांव के ही हीरा लाल व नेत्रपाल के घर में घुस कर चोरी करने का प्रयास किया लेकिन कहीं परिजनों के जागने एवं कुत्तों के भौंकने व हमला करने की बजह से चोर इन घरों को खंगालने में सफल नहीं हो सके। 

 क्या बोले, मीरगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजय तोमर 

कोतवाली मीरगंज के प्रभारी निरीक्षक संजय तोमर ने बताया कि गांव हुरहुरी के एक घर में चोरी की घटना संज्ञान में आयी है, पुलिस के द्वारा निरीक्षण कर लिया गया है और तहरीर आने के उपरांत अग्रिम कार्रवाई की जायेगी। और घटना का जल्द ही खुलाशा किया जायेगा। 

एक साल पहले भी हुरहुरी के आधा दर्जन घर खंगाल चुके हैं चोर, मगर खुलाशा एक का भी नहीं

ग्रामीणों ने बताया कि एक साल पूर्व भी अज्ञात चोर गांव हुरहुरी के ही  तुलाराम, प्यारे लाल व सुन्दर लाल और रामस्वरूप के अलावा आनंद स्वरूप के घर को भी खंगाल चुके हैं और इन घरों से लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दे चुके हैं। मगर मीरगंज कोतवाली पुलिस एक घटना का भी खुलाशा नहीं कर पाई है। ग्रामीणों ने घटना के जल्द  खुलाशे की पुलिस से मांग की है। 



































































































































































































































































































































































































































































 


No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.