शासन एवं प्रशासन के द्वारा भ्रष्टाचार पर लगाम कसने के उददेश्य से चलाये जा रहे जीरो टोलरेंस अभियान के क्रम में शुक्रवार को एंटी करप्शन की टीम ने एक सींच पर्यबेक्षक को दस हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफतार कर लिया। और आरोपी के खिलाफ बरेली जनपद के सीबीगंज थाना में भ्रष्टाचार निबारण अधिनियम की धारा के तहत मुकददमा पंजीकृत कराया गया है।
सींच पर्यबेक्षक ऋषि कुमार सिंह पुत्र राजवीर सिंह बाढ़ खंड कार्यालय सिविल लाइन्स बरेली मेंं तैनात हैं। आरोपी सींच पर्यबेक्षक ऋषि कुमार सिंह को भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली मण्डल, बरेली के टै्रप टीम प्रभारी/निरीक्षक इश्तियाक वारसी के नेतृत्व में मीरगंज पहुंची टीम ने एसबीआई एटीएम के सामने सड़क से 10 हजार रूपये की घूस लेते हुए गिरफतार किया है।
टीम के मुताबिक शिकायत कर्ता दिलीप अग्रवाल पुत्र कृष्णा औतार अग्रबाल निवासी फ्रैंडस अपार्टमेंट साल्वेशन आर्मी रोड, नियर हेड पोस्ट ऑफिस कोतवाली जनपद बरेली के द्वारा अपनी पुत्री के नाम से क्रय की गई कृषि भूमि का मुआबजा बाढ़ खंड विभाग बरेली से प्राप्ति हेतु अधिकृत आरोपी के नाम रजिस्ट्री कराकर प्राप्त करने की एबज में 10 हजार रूपये की रिश्वत उपरोक्त आरोपी ऋषि कुमार सिंह, सम्प्रति सींच पर्यवेक्षक के द्वारा मांगे जाने की शिकायत भ्रष्टाचार निवारण संगठन से की गई।
शिकायत का संज्ञान लेकर भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली की टीम के द्वारा नियमानुसार तत्काल प्रभावी कार्यवाही करते हुए ऋषि कुमार सिंह, सम्प्रति सींच पर्यबेक्षक को कार्य के एबज में मांगी गई रकम दस हजार रूपये लेते हुए रंगे हाथ गिरफतार कर लिया गया।
इस मामले में रिश्वत लेते गये पकड़े गये आरोपी के खिलाफ टै्रप टीम प्रभारी, निरीक्षक इश्तियाक वारसी के द्वारा सीबीगंज थाना में मुकददमा दर्ज कराया गया है। इस मामले से विभाग में हड़कम्प मचा हुआ है।