Saturday, April 4, 2026

Bareilly News सेवा बहाली की मांग को लेकर पंचायत सहायक ने सीडीओ से लगाई गुहार

लेखक: Omkar Gangwar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: December 25, 2025

Bareilly News  सेवा बहाली की मांग को लेकर पंचायत सहायक ने सीडीओ से लगाई गुहार

जागरण टुडे, मीरगंज (बरेली)

बरेली जनपद के शेरगढ़ विकासखंड की ग्राम पंचायत इटौआ में तैनात रहे पंचायत सहायक मोहम्मद फिरोज ने अपनी सेवा बहाली की मांग को लेकर मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) बरेली को प्रार्थना पत्र सौंपा है। उन्होंने सेवा समाप्ति को नियम विरुद्ध बताते हुए पुनः नियुक्ति की मांग की है।

मोहम्मद फिरोज का कहना है कि वह बीते चार वर्षों से शासन की मंशा के अनुरूप ग्रामीणों को ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यमों से सेवाएं प्रदान कर रहे थे। अगस्त 2025 में बिना किसी पूर्व नोटिस के उनकी सेवाएं समाप्त कर दी गईं। इसके बाद जिला पंचायती राज अधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर गठित जांच समिति की संस्तुति पर उनकी पुनः तैनाती की गई थी, लेकिन कुछ समय बाद पुराने नोटिस का हवाला देकर एक बार फिर उनकी सेवा समाप्त कर दी गई।

फिरोज ने बताया कि उनके पास प्रतिदिन पंचायत भवन में उपस्थित रहने के जीपीएस युक्त फोटो और कार्य पूर्ण करने से जुड़े साक्ष्य उपलब्ध हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि 9 दिसंबर को ग्राम पंचायत में सचिव, प्रधान एवं सदस्यों की कोई बैठक आयोजित नहीं हुई थी और न ही उन्हें किसी प्रकार का नोटिस प्राप्त हुआ।

उधर, ग्राम पंचायत की ओर से यह आरोप लगाया गया है कि पंचायत सहायक मोहम्मद फिरोज के विरुद्ध ग्रामीणों की शिकायतें प्राप्त हुई थीं तथा कार्य में अनुशासनहीनता व लापरवाही के चलते उनकी सेवा समाप्त की गई थी।

अब यह मामला सीडीओ के संज्ञान में है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.