अखिल भारतीय कायस्थ महासभा पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंद्रसेन श्रीवास्तव और उनके साथियों का स्वागत किया गया। इंद्र सेन श्रीवास्तव ने कायस्थों से जागरूक होकर समाज की एकता बनाए रखने और मजबूती के साथ राजनीति में आगे आने को कहा।
उपजा प्रेस क्लब बरेली में आने पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंद्र सेन श्रीवास्तव, प्रदेश महामंत्री श्याम चंद्र श्रीवास्तव, कार्यकारी प्रदेश महामंत्री राकेश श्रीवास्तव, संजीव सक्सेना, वेद प्रकाश कातिब, अंकुर सक्सेना आदि का डॉ पवन सक्सेना के नेतृत्व में पटका एवं पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया गया। निर्भय सक्सेना ने उन्हें अपनी पुस्तक "कलम बरेली की" भेंट की।
इस अवसर पर कायस्थ चेतना मंच अध्यक्ष संजय सक्सेना, अमित कुमार बिंदु, चमन सक्सेना, विकास सक्सेना, अनीता मुकेश, विजय सक्सेना, राजीव सक्सेना, वीके सक्सेना, मुकेश तिवारी, पुत्तन सक्सेना, कुलदीप जौहरी एडवोकेट आदि उपस्थित रहे।
इससे पहले आईएमए हाल में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा पश्चिम उत्तर प्रदेश संभाग का प्रतिनिधि सम्मेलन एवं समीक्षा कार्यक्रम हुआ। इसमें मुख्य अतिथि वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा. अरुण सक्सेना रहे। अध्यक्षता अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डा. इंद्रसेन श्रीवास्तव ने की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वन मंत्री डा. अरुण सक्सेना ने कहा कि बिना संख्या बल दिखाए राजनैतिक भागीदारी नहीं मिलेगी, और बिना राजनैतिक ताकत के कोई मजबूती नहीं होती। इसलिए कायस्थों को अपनी ताकत बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा नहीं करेंगे तो बहुत मजबूत रहकर भी समाज या सरकार में कोई वजूद नहीं रहेगा। कार्यक्रम अध्यक्ष /प्रदेश अध्यक्ष डा. इंद्रसेन श्रीवास्तव ने कहा कि आगामी वर्ष में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कायस्थ समाज के लोगों को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।
प्रदेश अध्यक्ष इंद्रसेन ने महासभा के पूर्व राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष नितिन नवीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि हमारे जाति के अंदर एक दुर्गुण है कि पदों पर आसीन होने के बाद वह समाज से दूरी बनाने लगता है। इसका हल उन्हें खोजना होगा। इस समाज ने देश को संस्कृति एवं सभ्यता दी है, लेकिन आज भी हाशिए पर खड़ा है। ऐसी स्थिति में समाज को जागृत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कुछ दिनों से राजनैतिक गलियारे में हमारा समाज अपने को उपेक्षित महसूस कर रहा था, लेकिन भाजपा नेतृत्व द्वारा सम्मान दिये जाने के बाद वह उत्साहित है।
भाजपा बरेली महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष बीके भटनागर, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव सक्सेना, प्रदेश महामंत्री श्याम चंद्र श्रीवास्तव ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान कार्यकारी प्रदेश महामंत्री राकेश श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष आमोद श्रीवास्तव, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष पश्चिम संभाग वेद प्रकाश सक्सेना, प्रदेश सचिव डा. विकास वर्मा, प्रदेश पदाधिकारी/मंडल प्रभारी महानगर एवं जनपदों के अध्यक्ष/महामंत्री आदि उपस्थित रहे।