Tuesday, March 31, 2026

Badaun News :दहेज की मांग से तंग विवाहिता को ससुराल से निकाला, बच्चे संग मायके में शरण

लेखक: Vikas Srivastav | Category: उत्तर प्रदेश | Published: December 28, 2025

Badaun News :दहेज की मांग से तंग विवाहिता को ससुराल से निकाला, बच्चे संग मायके में शरण

जागरण टुडे ,बदायूं

जनपद बदायूँ के थाना मूसाझाग क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सराय पिपरिया निवासी संजीवन पत्नी अजय पुत्री नरेश ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता के अनुसार उसकी शादी हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार 14 नवंबर 2024 को ग्राम वरामालदेव थाना उझानी निवासी अजय पुत्र महेश के साथ हुई थी। विवाह के समय पीड़िता के पिता ने अपनी आर्थिक स्थिति के अनुसार दान-दहेज दिया था, लेकिन ससुराल पक्ष इससे संतुष्ट नहीं था।

इसे भी पढ़ें -दहेज उत्पीड़न से परेशान महिला ने थाने में लगाई न्याय की गुहार

आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति अजय, सास सुधा, ससुर महेश, ननद सन्नो व सुम्मी, जेठ आजाद तथा देवर विजय और अमन द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू कर दी गई। पीड़िता से एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और दो लाख रुपये लाने का दबाव बनाया जाने लगा। मांग पूरी न होने पर उसे आए दिन गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकियां दी जाती रहीं।

इसे भी पढ़ें-सैजनी गांव में महिला से अभद्रता, चार नामजद पर केस दर्ज

पीड़िता ने बताया कि उसका चार माह का एक पुत्र शिवांश है। इसके बावजूद 15 दिसंबर 2025 को ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। जान के भय से पीड़िता अपने बच्चे के साथ मायके ग्राम सराय पिपरिया आकर रहने को मजबूर है। वर्तमान में वह मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान है तथा न्याय की गुहार लगा रही है।

इसे भी पढ़ें - नाबालिग से दुष्कर्म का वांछित अभियुक्त दातागंज पुलिस ने किया गिरफ्तार

पीड़िता ने पुलिस से प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मामले ने एक बार फिर दहेज जैसी सामाजिक बुराई को उजागर किया है, जो आज भी कई महिलाओं के जीवन को प्रभावित कर रही है। अब देखना यह है कि पुलिस प्रशासन इस मामले में कितनी शीघ्रता से कार्रवाई करता है और पीड़िता को न्याय दिलाता है।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.