Friday, January 30, 2026

Bareilly News: रियायती यूरिया की जांच शुरू, धान खरीद में अफसरों की जवाबदेही तय

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: December 29, 2025

Bareilly News: रियायती यूरिया की जांच शुरू, धान खरीद में अफसरों की जवाबदेही तय

जागरण टुडे, बरेली

मण्डलायुक्त भूपेन्द्र एस चौधरी ने सोमवार को विकास भवन सभागार बैठक कर कृषि विभाग की योजनाओं फार्मर रजिस्ट्री और उर्वरक की उपलब्धता आदि की समीक्षा की। संयुक्त निदेशक कृषि ने बताया उर्वरक की कोई समस्या नहीं है। बिना सब्सिडी की यूरिया का मूल्य 1800 रुपए बताया। मण्डलायुक्त ने निर्देश दिया कि यह जांच की जाए कि रियायती दरों की यूरिया का उपयोग किसी औद्योगिक कार्य में तो नहीं हो रहा है। 

किसानों से धान न खरीदे जाने की मिल रहीं शिकायतें

समीक्षा के दौरान पता चला कि बरेली मण्डल में 27 दिसम्बर तक लक्ष्य का 89 प्रतिशत धान क्रय कर लिया गया, और 63 प्रतिशत धान मिलों को भेज दिया गया है। जनपद बरेली में 148713.86, बदायूं में 32925.44, शाहजहांपुर 255222.48 तथा पीलीभीत में 171792.39 कुल 608654.18 धान खरीद हुई है, जो लक्ष्य के सापेक्ष 84.65 की खरीद है। मण्डलायुक्त ने कहा कि किसानों से धान न खरीदे जाने की शिकायतें मिल रही हैं। उन्हें विभिन्न कारण दिखाकर वापस कर दिया जाता है। इस पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।  

बैठक में समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि एससी के लिए आय सीमा 2.50 लाख और अन्य के लिए 2 लाख रुपए निर्धारित है। जनपद समिति द्वारा शुद्ध एवं संदेहास्पद डाटा लॉक करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 और धनराशि अंतरण 09 फरवरी 2026 तक किया जाना है।

अमरिया, जरियनपुर और बरखेड़ा में डिलवरी सबसे कम

स्वास्थ्या विभाग की समीक्षा में पाया गया कि ग्राम अमरिया, जरियनपुर तथा बरखेड़ा में डिलवरी कम हो पा रही हैं। जरियनपुर/पूरनपुर में सिजेरियन नहीं हो रहे हैं। मंडलायुक्त ने सभी केन्द्रों पर 10 से अधिक डिलवरी कराने का निर्देश दिया। मण्डल स्तर पर टीकाकरण 96.4 प्रतिशत हुआ है। आयुष्मान कार्ड बनाने में जनपद बदायूं सबसे फिसड्डी है। जनपद बरेली के विकास खण्ड शेरगढ़ में वसुंधरा प्रसव केन्द्र पर बड़ी संख्या में डिलवरी हो रही हैं। इसी प्रकारबदायूं के वजीरगंज के उसावां में अच्छा कार्य हुआ है। 

समीक्षा में पाया गया कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के तहत मण्डल में 61 प्रतिशत ऋण वितरण किया जा चुका है। बरेली जनपद में सबसे अच्छा कार्य हुआ है। स्टाम्प एण्ड रजिस्ट्रेशन की समीक्षा में पाया गया कि मण्डल में 88.51 प्रतिशत वसूली हुई है, बैठक में बोगस फर्मों की फैली चेन को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। 

बैठक में संयुक्त विकास आयुक्त देवेन्द्र प्रताप, अपर आयुक्त प्रीति जायसवाल, जिलाधिकारी बरेली अविनाश सिंह, जिलाधिकारी बदायूं अवनीश राय, जिलाधिकारी पीलीभीत ज्ञानेन्द्र सिंह और मण्डल स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.