भारतीय जनता पार्टी द्वारा विधानसभा मांट में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित अटल स्मृति सम्मेलन भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में सहभागिता रही।
सम्मेलन के मुख्य अतिथि सांसद राजकुमार चाहर रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में नागेंद्र दुवे गामा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष निर्भय पांडे ने की। इस अवसर पर मांट विधायक राजेश चौधरी भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि सांसद राजकुमार चाहर ने अपने संबोधन में कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि राष्ट्रनिर्माता थे। उन्होंने कहा कि अटल जी की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलना होगा और समाज के हर वर्ग के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य करना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया।
विधायक राजेश चौधरी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने देश के विकास में ऐतिहासिक योगदान दिया। चाहे सड़क, संचार, परमाणु नीति या सुशासन की बात हो, अटल जी की नीतियां आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें राष्ट्र निर्माण से जोड़ने की जिम्मेदारी हम सभी की है।
विशिष्ट अतिथि नागेंद्र दुवे गामा ने कहा कि अटल जी की विचारधारा ने देश को एक नई दिशा दी। उनकी सरलता, संवेदनशीलता और दूरदर्शिता आज के राजनेताओं के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि अटल जी के आदर्शों पर चलकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष राजेश, वीरेंद्र, संजय, दुर्गेश, राम कुमार उपाध्याय, महेश दुबे, हुकुम सिंह, विक्रम, रामू, रमनलाल गर्ग, प्रधान जयप्रकाश, रिंकु, मंडल अध्यक्ष कृष्ण मुरारी शर्मा, मंडल महामंत्री सोनू चौधरी, मंडल उपाध्यक्ष डॉ. गिरप्रसाद, जिला कार्यकारिणी सदस्य पीयूष चौधरी, कुलदीप शर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी प्रदीप कुशवाह एवं आईटी संयोजक सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।