Tuesday, March 31, 2026

Bareilly News : कड़ाके की ठंड में प्रधान प्रत्याशी तौसीफ अहमद ने जलवाए अलाव, ग्रामीणों को मिली राहत

लेखक: Omkar Gangwar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: December 31, 2025

Bareilly News : कड़ाके की ठंड में प्रधान प्रत्याशी तौसीफ अहमद ने जलवाए अलाव, ग्रामीणों को मिली राहत

जागरण टुडे,मीरगंज(बरेली)

जनपद बरेली के तहसील मीरगंज क्षेत्र  में दिसंबर माह के अंत के साथ ही कड़ाके की ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। सुबह और शाम घना कोहरा छाए रहने से ठंड और अधिक बढ़ गई है, जिससे ग्रामीणों का जनजीवन काफी प्रभावित हो रहा है। ठंड से बचाव के लिए ग्रामीण अलाव जलाने को मजबूर हैं।

इसी क्रम में बुधवार शाम करीब चार बजे जनपद बरेली के मीरगंज तहसील क्षेत्रान्तर्गत  ग्राम दुनका में प्रधान पद के भावी  प्रत्याशी तौसीफ अहमद की ओर से एक सराहनीय पहल की गई। उन्होंने गांव के विभिन्न प्रमुख चौराहों पर अलाव जलाने के लिए लकड़ियों का वितरण कराया। दुनका बस स्टैंड, मोहल्ला नूरी नगर, इस्लामनगर, नई बस्ती, मोहल्ला शाहजी नगर सहित अन्य चौराहों पर अलाव जलवाए गए, जिससे ग्रामीणों को ठंड से काफी राहत मिली।

ग्रामीणों ने इस नेक कार्य के लिए प्रधान प्रत्याशी तौसीफ अहमद का आभार व्यक्त किया। तौसीफ अहमद ने कहा कि ठंड के मौसम में छोटे बच्चों और बुजुर्गों को विशेष देखभाल की आवश्यकता होती है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों को गर्म कपड़े पहनाएं और ठंड से बचाव के सभी उपाय अपनाएं।

ग्रामीण रिजवी अंसारी ने बताया कि लंबे समय से गांव में अलाव की व्यवस्था नहीं थी, जिसके कारण बच्चे और बुजुर्ग ठंड में इधर-उधर भटकने को मजबूर थे। तौसीफ अहमद द्वारा किया गया यह कार्य वास्तव में सराहनीय है। वहीं मोहल्ला नूरी नगर निवासी गुड्डू अंसारी ने बताया कि उनके मोहल्ले के बड़े चौराहे पर काफी समय से अलाव नहीं जल रहा था, जिससे बच्चों और बुजुर्गों को भारी परेशानी हो रही थी। अब अलाव जलने से सभी को राहत मिलेगी।

इस मौके पर रिजबी अंसारी, रियाजुद्दीन अंसारी, मुमताज रंगरेज, लईक बेग सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि आगे भी इसी तरह जनहित के कार्य किए जाते रहेंगे।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.