Tuesday, March 31, 2026

Bareilly Nesw: गायत्री विद्या मंदिर में नववर्ष उत्सव, शिक्षा और संस्कारों का संकल्प दोहराया

लेखक: Omkar Gangwar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: January 2, 2026

Bareilly Nesw: गायत्री विद्या मंदिर में नववर्ष उत्सव, शिक्षा और संस्कारों का संकल्प दोहराया

नववर्ष समारोह में दीपू गंगवार का संकल्प—कोई बच्चा शिक्षा से न रहे वंचित

ओमकार गंगवार,मीरगंज (बरेली)

जनपद बरेली के विकासखंड फतेहगंज पश्चिमी स्थित गांव अगरास में गायत्री विद्या मंदिर जूनियर हाई स्कूल में नववर्ष के पावन अवसर पर भावपूर्ण एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी दीपू गंगवार उर्फ दीपू भैया द्वारा किया गया। इसके पश्चात विद्यालय परिसर में उपस्थित छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर दीपू गंगवार ने अपने संबोधन में कहा कि गायत्री विद्या मंदिर केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि संस्कार, मूल्य और साधना की जीवन परंपरा है। उन्होंने विद्यालय के समस्त शिक्षक-कर्मचारियों को नववर्ष की मंगलकामनाएं देते हुए कहा कि बीता वर्ष अनेक चुनौतियों से भरा रहा, लेकिन सभी ने धैर्य, सहयोग और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ हर परिस्थिति का सामना किया। यही सामूहिक चेतना इस विद्यालय को विशिष्ट पहचान प्रदान करती है।


उन्होंने वर्ष 2026 के लिए कामना करते हुए कहा कि नया वर्ष सभी के जीवन में स्वास्थ्य, संतुलन, सृजनशीलता और आत्मिक संतोष लेकर आए। उन्होंने शिक्षा को समाज के प्रति एक पवित्र दायित्व बताते हुए कहा कि वे हर संभव प्रयास करेंगे कि क्षेत्र का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे और आर्थिक तंगी कभी उसकी पढ़ाई में बाधा न बने।

विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहन स्वरूप गंगवार ने नववर्ष के अवसर पर उपस्थित छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं अभिभावकों का स्वागत करते हुए जलपान की व्यवस्था कराई। समारोह के दौरान सभी ने हर्षोल्लास के साथ नववर्ष का आनंद लिया।


छात्रा प्रियंका गंगवार, रूबी, शिवानी कुमारी, सुरेश कुमार मौर्य, अवधेश मौर्य एवं विमल मौर्य ने बताया कि दीपू भैया विद्यालय के बाद निशुल्क शिक्षा संस्थान के माध्यम से प्रतिदिन लगभग 300 गरीब बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा प्रदान कर रहे हैं और पिछले दो वर्षों से निरंतर समाजसेवा में जुटे हैं।

समारोह के अंत में छात्र-छात्राओं ने गरीब बच्चों के मसीहा कहे जाने वाले दीपू गंगवार को उपहार भेंट कर सम्मानित किया।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.