Friday, January 30, 2026

Bareilly News : फतेहगंज पश्चिमी में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर मौत

लेखक: Omkar Gangwar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: January 4, 2026

Bareilly News : फतेहगंज पश्चिमी में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर मौत

ओमकार गंगवार, मीरगंज (बरेली)

बरेली जनपद के थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में नेशनल हाईवे की  बंद  रबर फैक्ट्री गेट के सामने हाईवे पर रविवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

सूचना मिलते ही थाना फतेहगंज पश्चिमी थानाध्यक्ष प्रयागराज सिंह पुलिस के साथ  मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बरेली  भेज दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

मृतक की पहचान रवि पुत्र छोटे लाल, निवासी लोहार नगला, थाना फतेहगंज पश्चिमी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार रवि आइसक्रीम बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। बताया गया कि वह किसी कार्य से फतेहगंज पश्चिमी गया था और वापस लौटते समय यह हादसा हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अज्ञात वाहन ने  बाइक को टक्कर मार दी, जिससे रवि सड़क पर जा गिरा और गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन लेकर चालक  मौके से फरार हो गया। घटना के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसओ प्रयागराज सिंह ने बताया किआसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि फरार वाहन और चालक की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.