ओमकार गंगवार, मीरगंज (बरेली)
बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रहे लगातार अत्याचार, हत्याओं और महिलाओं के साथ बर्बरता के विरोध में मीरगंज में जनाक्रोश देखने को मिला। जनशक्ति दल के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए कट्टरपंथियों के खिलाफ नारेबाजी की और पुतला दहन कर अपना रोष जाहिर किया।
इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी (एसडीएम) को सौंपा।
कट्टरपंथियों के खिलाफ गरजे कार्यकर्ता
प्रदर्शन के दौरान जनशक्ति दल के नेताओं ने आरोप लगाया कि बांग्लादेश में हिंदू समुदाय को चुन-चुनकर निशाना बनाया जा रहा है। वहां की घटनाएं मानवता को शर्मसार करने वाली हैं और अंतरराष्ट्रीय समुदाय की चुप्पी चिंता का विषय है।
“जुल्म चरम पर, अब चुप नहीं रहेंगे”
ज्ञापन में संगठन ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा—
-
बीते 12 दिनों में तीसरे हिंदू की गोली मारकर हत्या
-
हिंदू महिलाओं और बेटियों के साथ दुष्कर्म व हत्या की घटनाएं
-
कट्टरपंथियों द्वारा खुलेआम कत्लेआम
जनशक्ति दल ने कहा कि यह अत्याचार अब चरम सीमा पर पहुंच चुका है और यदि तत्काल हस्तक्षेप नहीं हुआ तो हालात और भयावह हो सकते हैं।
प्रधानमंत्री से अंतरराष्ट्रीय हस्तक्षेप की मांग
संगठन ने केंद्र सरकार से अपील की कि वह अंतरराष्ट्रीय मंचों पर इस मुद्दे को मजबूती से उठाए और बांग्लादेश सरकार पर दबाव बनाकर वहां रह रहे हिंदुओं की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित कराए।
कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि अत्याचार नहीं रुके, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
ये रहे प्रमुख रूप से मौजूद
-
ठाकुर नीरज सिंह (जिला अध्यक्ष, महिला मोर्चा)
-
सुभाष चंद्र सक्सेना
-
ठाकुर गौरव सिंह
-
सहित जनशक्ति दल के दर्जनों कार्यकर्ता व पदाधिकारी