बरेली में 5 दिवसीय नाटय महोत्सव का आयोजन आज से, उमड़ेगी दर्शकों की भीड़
अस्तिता फाउंडेशन ड्रामा ड्रॉपआउट्स और वेगमाइन सिटी मॉल की ओर से अर्बन हाट स्थित प्रभावे ऑडिटोरियम में 14 से 18 जनवरी तक पांच दिवसीय बरेली नाट्य महोत्सव का आयोजन होगा।
मंगलवार को अर्बन हाट में आयोजित प्रेसवार्ता में आयोजकों ने बताया कि 14 को ड्रामा ड्रॉपआउट्स की प्रस्तुति द स्ट्रॉबेरी वाइन, 15 को लाटरी, 16 को दिल्लगी, 17 व 18 जनवरी को बॉलीवुड अभिनेता शरमन जोशी का स्पेशल शो नाटक राजू राजा राम का मंचन होगा। नाट्य महोत्सव शाम 6 बजे से आरंभ होगा।
आयोजकों ने बताया कि महोत्सव की तैयारियों के लिए ड्रामा ड्रॉपआउट्स और वेगमाइन सिटी मॉल पिछले करीब तीन महीने से तैयारियों में जुटे हैं। ड्रॉपआउट्स और वेगमाइन सिटी मॉल का बरेली में यह दूसरा नाट्य महोत्सव आयोजन है।
इस मौके पर संस्था उपाध्यक्ष शुभा भट्ट भसीन, तनुज भसीन, संदीप झावर, विभोर गोयल, लव तोमर, खुशी भसीन, गर्वित झावर, शिवांग गोयल, सात्विक गोयल, माधुरी कश्यप आदि मौजूद रहे।