Friday, January 30, 2026

बरेली न्यूज: रामपुर के तस्करों ने बहेड़ी में किया था गोवंश का कत्ल, दो गिरफ्तार

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: January 14, 2026

बरेली न्यूज: रामपुर के तस्करों ने बहेड़ी में किया था गोवंश का कत्ल, दो गिरफ्तार

मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से एक घायल, चोरी की बाइक और उपकरण बरामद

जागरण टुडे, बरेली

बहेड़ी थाना पुलिस ने एक सप्ताह पहले हुई गोकशी की खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से एक अभियुक्त घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाा गया। आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार, गोकशी में प्रयुक्त उपकरण और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई।


पुलिस के अनुसार एक सप्ताह पहले 8 जनवरी को बहेड़ी थाना क्षेत्र में ग्राम सुकटिया के पास गन्ने के खेत में गोवंश कर वध किया गया था। इस मामले में थाना बहेड़ी में मुकदमा दर्ज किया गया था। तभी से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। 13 जनवरी की रात 8:15 बजे मुखबिर ने घटना में शामिल दोनों अभियुक्तों के नारायण नगला क्षेत्र में मौजूद होने की सूचना दी। 

इस पर तत्काल पुलिस ने घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस को देख बाइक सवार दोनों आरोपी भागने लगे। पुलिस के पीछा करने पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो एक अभियुक्त अबरार पुत्र नवी अहमद निवासी रेवड़ी कला, थाना मिलक जनपद रामपुर के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल होकर वहीं गिर पड़ा। तभी पुलिस ने अबरार और उसके साथी मुरसलीन पुत्र कलुवा निवासी तोडीपुरा थाना टांडा जनपद रामपुर को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, कारतूस, चोरी की स्प्लेंडर मोटर साइिकल, गोकशी में प्रयुक्त गंडासा, छुरियां, कुल्हाड़ी और अन्य उपकरण बरामद हुए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद दोनों आरोपियों को कोर्ट के सामने पेश किया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। 

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.