पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने पांच सूत्रीय मांगपत्र वनमंत्री को सौंपा
पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की परिचय पत्रिका ''व्यापार शक्ति 2026 से 2029'' की पुस्तक का विमोचन वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल कुमार ने किया। लल्ला मार्केट स्थित कार्यालय पर शुक्रवार को हुए कार्यक्रम में व्यापारियों ने वनमंत्री को समस्याओं के संबंध में ज्ञापन सौंपा। वनमंत्री ने कहा कि व्यापारियों का हित सर्वोपरि है, व्यापारियों की मांगों को ऊपर तक पहुंचाया जाएगा, सरकार व्यापारियों के साथ खड़ी है।
व्यापार मंडल की परिचय पत्रिका का विमोचन
व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष युवा सुनील खत्री ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग के दिशा निर्देश पर प्रदेशभर के सभी जिलाध्यक्षों एवं बरेली के व्यापारियों ने संयुक्त रूप से ज्ञापन तैयार कर वन मंत्री को सौंपा। मांग पत्र में केंद्रीय बजट में 60 साल से ऊपर के व्यापारी के लिए 3000 प्रति माह की पेंशन योजना, व्यापारी के स्टॉक का बीमा सरकारी स्तर पर करने, व्यापारी का दुर्घटना बीमा 10 लाख से बढ़कर 20 लाख रुपए करने, जीएसटी विभाग में व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहे सचल दल विभाग को समाप्त करने व जीएसटी की एसआईबी टीम के छापे सर्वे के नाम पर उत्पीड़न न करने की मांगें शामिल हैं।
सुनील खत्री ने बताया कि पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर वित्त मंत्री तक पहुंचने की मांग रखी है। अमित कुमार ने व्यापारी हित को लेकर विचार रखें। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने वनमंत्री और अनिल सक्सेना को सम्मानित किया।
इस मौके पर व्यापार मंडल महानगर युवा अध्यक्ष सैयद हैदर अली जाफरी, मनोज देवल, अली हैदर, सतपाल उदित सक्सेना, विशाल सक्सेना, सतीश शर्मा, मंडल अध्यक्ष राजीव कश्यप, पंकज शर्मा, मेघ प्रकाश शर्मा, विकास सिंह, करण कुमार, धीरज सक्सेना मौजूद रहे।