Wednesday, April 1, 2026

Bareilly News : अहंकार छोड़ फिर एक हुए दो परिवार, मीरगंज पुलिस की काउंसलिंग से बचा टूटा रिश्ता

लेखक: Omkar Gangwar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: January 19, 2026

Bareilly News : अहंकार छोड़ फिर एक हुए दो परिवार, मीरगंज पुलिस की काउंसलिंग से बचा टूटा रिश्ता

जागरण टुडे,मीरगंज (बरेली)

जनपद बरेली के थाना मीरगंज परिसर में संचालित पारिवारिक परामर्श केंद्र ने एक बार फिर अपनी उपयोगिता साबित करते हुए टूटने की कगार पर पहुंचे दो परिवारों को फिर से एक कर दिया। मामूली विवादों और आपसी अहंकार के चलते पति-पत्नी अलग होने का मन बना चुके थे, लेकिन पुलिस व समिति की सूझबूझ भरी काउंसलिंग से दोनों परिवारों में सुलह हो गई।

परिवार परामर्श समिति के समक्ष कुल पांच प्रकरण आए थे, जिनमें से दो दंपतियों को आपसी समझ, जिम्मेदारी और पारिवारिक मूल्यों के महत्व को समझाया गया। काउंसलिंग के दौरान जीवन के उद्देश्यों और आपसी तालमेल पर विस्तार से चर्चा की गई।

सुलह करने वाले दंपतियों में

  • दिनेश पाल, निवासी गोलकुंडा मिलक, रामपुर एवं मुन्नी देवी, निवासी भमोरा

  • सोमनाथ, निवासी दिल्ली एवं संध्या उर्फ गीता, निवासी भमोरा, थाना शाही
    शामिल हैं।

काउंसलिंग के बाद दोनों जोड़ों ने अपनी गलतियों को स्वीकार करते हुए भविष्य में विवाद न करने का लिखित आश्वासन दिया और खुशी-खुशी साथ रहने का निर्णय लिया।

इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक मीरगंज संजय सिंह तोमर उपस्थित रहे। वहीं सीओ मीरगंज अजय कुमार सिंह ने परामर्श केंद्र का निरीक्षण कर दो मामलों के सफल समाधान पर समिति को बधाई दी। थाना प्रभारी शाही राजेश कुमार बैंसला ने भी इस सराहनीय पहल की प्रशंसा की।

इस पूरे प्रयास में समिति सदस्य रमेश चंद्र शर्मा, ज्योतिपाल सिंह, अली बहादुर खान, राजेंद्र गिरि गोस्वामी, रोली सिंह भदौरिया, मोहम्मद हारून अंसारी, रतन लाल बाल्मीकि, सुनीता सिंह तथा मिशन शक्ति की ओर से महिला दरोगा रेनू रानी का विशेष योगदान रहा।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.