Tuesday, March 31, 2026

Bareilly News : ओमकार कातिव बसपा बरेली मंडल के मुख्य प्रभारी, मीरगंज में किया गया भव्य स्वागत

लेखक: Omkar Gangwar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: January 27, 2026

Bareilly News : ओमकार  कातिव बसपा  बरेली मंडल के मुख्य प्रभारी,  मीरगंज में  किया गया भव्य स्वागत

ओमकार गंगवार,मीरगंज (बरेली)

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा मीरगंज क्षेत्र के वरिष्ठ बसपा नेता ओमकार कातिव को बरेली मंडल का मुख्य मंडल प्रभारी नियुक्त किए जाने पर मीरगंज तहसील परिसर में हर्ष और उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर मीरगंज तहसील के अधिवक्ताओं द्वारा उनका शाल ओढ़ाकर एवं फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया।


स्वागत कार्यक्रम मीरगंज बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष श्री अशोक उपाध्याय की सीट पर आयोजित किया गया, जहां वर्तमान अध्यक्ष श्री रामस्वरूप एडवोकेट के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने श्री ओमकार कातिव को सम्मानित किया। इस अवसर पर अशोक उपाध्याय एडवोकेट, अशोक गौतम एडवोकेट, मुराद बेग एडवोकेट, रामकिशोर एडवोकेट, राजपाल सिंह एडवोकेट, कुलदीप सिंह एडवोकेट, अरविन्द कुमार प्रथम (कोषाध्यक्ष), राजीव उपाध्याय एवं सतीश चंद्र एडवोकेट सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व अध्यक्ष अशोक उपाध्याय ने कहा कि श्री ओमकार कातिव मीरगंज तहसील परिसर में उनके पुराने साथी रहे हैं और उन्होंने हमेशा सरल स्वभाव एवं सहयोगी भावना के साथ कार्य किया है। उन्होंने कहा कि इतने महत्वपूर्ण पद पर उनकी नियुक्ति से मीरगंज क्षेत्र के लोगों को गर्व की अनुभूति हो रही है।

अशोक उपाध्याय ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि श्री ओमकार कातिव राजनीति के क्षेत्र में इसी प्रकार निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त करते रहेंगे और पार्टी के साथ-साथ क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। उपस्थित अधिवक्ताओं ने भी उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.