जनपद के विकास खंड जगत अंतर्गत वार्ड संख्या 48 गिधौल से जिला पंचायत सदस्य बलवीर सिंह यादव ने कथरा व खगेई गांवों में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में सहभागिता कर धार्मिक वातावरण को और अधिक गरिमामय बनाया। इस अवसर पर उन्होंने कथा वाचक पूजा शास्त्री एवं जीराज शास्त्री का सम्मान कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इसे भी पढ़ें - जिला पंचायत सदस्य बलवीर सिंह यादव का गांव गांव जनसंपर्क अभियान
श्रीमद् भागवत कथा के दौरान जिला पंचायत सदस्य बलवीर सिंह यादव ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि भागवत कथा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने का माध्यम है। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं और महिलाओं से आग्रह किया कि वे ऐसी कथाओं से जुड़ें, क्योंकि इससे संस्कारों का विकास होता है और जीवन में सकारात्मक बदलाव आता है। उन्होंने कहा कि कथा श्रवण से मनुष्य का आत्मिक उद्धार होता है और समाज में सद्भाव व नैतिकता का प्रसार होता है।
इसे भी पढ़ें - कथरा खगेई में पंचायत घर व स्कूल में फहराया तिरंगा
कार्यक्रम के दौरान परीक्षित वेदराम शाक्य का भी ग्रामीणों द्वारा सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। पूरे आयोजन में भक्ति, श्रद्धा और आस्था का वातावरण देखने को मिला। कथा स्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही, जिन्होंने कथा का रसपान कर स्वयं को धन्य महसूस किया।
इसे भी पढ़ें - कथरा खगेई में बिजली बिल राहत शिविर, 60 ग्रामीणों ने किया भुगतान
इस अवसर पर रामकिशोर मौर्य, गंगासहाय श्रीवास्तव, पप्पू यादव, नितिन मौर्य, जितेंद्र मौर्य, गौतम मौर्य, मुरारी मौर्य, राजेंद्र मौर्य, नितिन यादव, सचिन यादव, राजवीर मौर्य सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने मिलकर आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया।
ग्रामीणों ने जिला पंचायत सदस्य बलवीर सिंह यादव के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम गांवों में सामाजिक एकता और सद्भाव को मजबूत करते हैं।