Tuesday, March 31, 2026

Mathura News: योग माया धाम में हिंदू एकता की दिव्य धारा, विशाल सम्मेलन का भव्य आयोजन

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: February 2, 2026

Mathura News: योग माया धाम में हिंदू एकता की दिव्य धारा, विशाल सम्मेलन का भव्य आयोजन

दिनेश कुमार

मथुरा जनपद के औरंगाबाद स्थित योग माया धाम में 01 फरवरी 2026 को “वही हिंदू एकता की दिव्य धारा” सम्मेलन का भव्य और सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया, जिसमें दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। साथ ही संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की जयंती के अवसर पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।


सम्मेलन का आयोजन रिफाइनरी मथुरा शाखा की औरंगाबाद बस्ती में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु, समाजसेवी और गणमान्य नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम में गोकुल माधव पब्लिक स्कूल, आरएनकेवी, जीडी पब्लिक स्कूल एवं विद्या भारती स्कूल वृंदावन के विद्यार्थियों ने देशभक्ति एवं सांस्कृतिक मूल्यों पर आधारित मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनमोल शास्त्री एवं साध्वी निधि शास्त्री ने अपने आशीर्वचन में देश में बदलते हिंदू समाज के आचार-विचार, संस्कार और सांस्कृतिक चेतना पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारतीय समाज की एकता, अखंड ज्योति और सांस्कृतिक चेतना सदैव प्रज्वलित रहनी चाहिए। वक्ताओं ने छुआछूत और भेदभाव से मुक्त समाज की स्थापना का संदेश देते हुए विश्व में घट रही घटनाओं से सीख लेने का आह्वान भी किया।

सम्मेलन का समापन मां भारती की आरती एवं महाप्रसाद वितरण के साथ हुआ। इस अवसर पर सम्मेलन समिति के अध्यक्ष, सभी पदाधिकारी, सदस्य तथा सर्व समाज के सम्मानित नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.