Tuesday, March 31, 2026

Bareilly News : तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक सवार मजदूरों को कुचला, एक की मौत, दो की हालत नाजुक

लेखक: Omkar Gangwar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: February 5, 2026

Bareilly News : तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक सवार मजदूरों को कुचला, एक की मौत, दो की हालत नाजुक

जागरण टुडे,मीरगंज(बरेली)

जनपद बरेली के मीरगंज थाना मीरगंज क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। बरेली मजदूरी करने जा रहे बाइक सवार तीन मजदूरों को तेज रफ्तार रोडवेज बस ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गांव गूला निवासी भगवानदास पुत्र नत्थूलाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अजय पुत्र सुनील कुमार और वीरेंद्र कुमार पुत्र सोहनलाल गंभीर रूप से घायल हो गए।


घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों मजदूर वॉल पेंटिंग का कार्य करते थे और रोज की तरह गुरुवार सुबह बाइक से बरेली काम पर जा रहे थे।


हादसा फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के अंतर्गत राधा कृष्ण मंदिर कट के पास हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल रोडवेज बस को अपने कब्जे में ले लिया है, जबकि बस चालक घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.