Tuesday, March 31, 2026

Bareilly News : 55 वर्ष आयु पूरी होने पर तीन संविदा विद्युत कर्मियों की सेवाएं समाप्त, सम्मानपूर्वक दी गई विदाई

लेखक: Omkar Gangwar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: February 5, 2026

Bareilly News : 55 वर्ष आयु पूरी होने पर तीन संविदा विद्युत कर्मियों की सेवाएं समाप्त, सम्मानपूर्वक दी गई विदाई

ओमकार गंगवार, मीरगंज(बरेली)

जनपद बरेली के विद्युत वितरण खंड मीरगंज के अंतर्गत 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र में कार्यरत तीन संविदा विद्युत कर्मियों की सेवाएं 55 वर्ष की आयु पूर्ण होने के बाद समाप्त कर दी गईं। कंपनी की ओर से कर्मचारियों को इस संबंध में औपचारिक सूचना प्रदान की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ऑल सर्विसेज ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से संविदा पर कार्यरत भूपराम, माजिद खां एवं वीलपाल की आयु 55 वर्ष पूर्ण हो चुकी थी। कंपनी द्वारा जारी पत्र में बताया गया कि मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में यह कार्रवाई की गई है।

निगम के पत्र संख्या 89, दिनांक 1 फरवरी 2025 के अनुसार 55 वर्ष की आयु पूर्ण करने के बाद संविदा कर्मचारियों से कार्य नहीं लिया जाना है। इसी निर्देश के अनुपालन में संबंधित कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त की गईं।

सेवा समाप्ति के उपरांत उपखंड कार्यालय मीरगंज ग्रामीण में एक विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर लाइनमैन माजिद खां एवं भूपराम को शाल ओढ़ाकर तथा फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।

विदाई समारोह में अवर अभियंता सोम प्रकाश, टीजी-2 वाहिद हुसैन, एसएसओ पवन कुमार, राजेंद्र कुमार, लाइनमैन करन सिंह, रियाज अहमद, दिनेश कुमार शर्मा, महेश कुमार शर्मा, रवि राठौर, गुच्छन, शिव प्रकाश जोशी, मुजफ्फर हुसैन, हरिओम, जीशान हुसैन, आकाश कुमार, सूर्य प्रताप सिंह, राहुल गुप्ता, महिपाल गंगवार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.