Tuesday, March 31, 2026

Badaun News: घटिया सड़क बनाने पर दो ठेकेदार होंगे ब्लैक लिस्ट, एफआईआर के निर्देश

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: February 7, 2026

Badaun News: घटिया सड़क बनाने पर दो ठेकेदार होंगे ब्लैक लिस्ट, एफआईआर के निर्देश

विकास श्रीवास्तव, बदायूं

नगर पालिका चेयरमैन एवं ईओ ने विकास और निर्माण कार्यो के प्रति सख्त रुख अखितयार कर लिया है। छह सड़का से गांधी ग्राउण्ड स्थित शिव मंदिर के आगे तक बन रही सीसी सड़क का निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के बाद भी पूरा नहीं होने पर नगर पालिका ने सख्त रुख अपनाया है। अधिशासी अधिकारी विनय कुमार मणि त्रिपाठी ने संबंधित ठेकेदार को सात दिनों के भीतर निर्माण कार्य मानक के अनुरूप पूरा करने का अंतिम नोटिस जारी किया है।

छह सडका से गांधी ग्राउंड तक सीसी सड़क निर्माण अधूरा पड़ा

अधिकाशी अधिकारी ने बताया कि अवस्थापना विकास निधि के अंतर्गत स्वीकृत इस सड़क निर्माण कार्य के लिए नगर पालिका ने हुसैन पुख्ता मैसर्स  माहेश्वरी ट्रेडर्स के प्रोराइटर मनोज कुमार को 25 अप्रैल को कार्यादेश जारी किया गया था। कार्यादेश के अनुसार निर्माण कार्य 24 जून 2025 तक पूर्ण किया जाना था, लेकिन अब तक कार्य अधूरा है। नगर पालिका के अनुसार इस मामले में पहले भी कार्यालयी नोटिस 7 नवम्बर को जारी कर कार्य को तत्काल गुणवत्तापूर्वक पूरा करने और जियोटैगिंग फोटोग्राफ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद निर्माण कार्य में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ।

ठेकेदार को सात दिन में निर्माण कार्य पूरा करने के  निर्देश

निर्माण कार्य में देरी और गुणवत्ता संबंधी शिकायतों के कारण नागरिकों में असंतोष है, और लगातार शिकायतें पालिका को प्राप्त हो रही हैं। इसे देखते हुए पालिका ने ठेकेदार को सात दिनों के भीतर हर हाल में निर्माण कार्य पूरा करने और जियोटैगिंग फोटोग्राफ कार्यालय में जमा करने के निर्देश दिए हैं। अधिशासी अधिकारी ने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय में कार्य पूरा नहीं किया गया तो अनुबंध की शर्त संख्या-13 के अनुसार सड़क का पुनः निर्माण कराया जाएगा, ठेकेदार की जमानत राशि जब्त की जाएगी। ब्लैकलिस्ट किया जाएगा तथा एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

घटिया सामग्री का उपयोग करने से सड़क में बने गड्ढे 

नगर पालिका परिषद के वार्ड संख्या 21 में 15वें वित्त आयोग मद से स्वीकृत आश्रम की पुलिया से रोजा के पास बन रही सीसी सड़क व नाली निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने के बाद पालिका प्रशासन ने सख्ती दिखाई है।निर्माण कार्य ठेकेदार फुरकान अली द्वारा कराया जा रहा है। वार्ड सभासद आशीष कश्यप ने शिकायत कर आरोप लगाया कि सड़क निर्माण कार्य मानकों के अनुरूप नहीं कराया गया और घटिया सामग्री का उपयोग किया गया है। जिस कारण सड़क कई स्थानों पर खराब होने के साथ गड्ढे बन गए हैं।

निर्माण की जांच अपर अभियन्ता सिविल करेंगे 

पालिका प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अपर अभियन्ता सिविल अमन कुमार को निर्देश दिए कि कार्य की गुणवत्ता की जांच कराई जाए और अनुबंध की शर्तों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाए। ठेकेदार को पहले भी दो बार नोटिस जारी किया जा चुका है, लेकिन निर्माण कार्य की गुणवत्ता में सुधार नहीं हुआ। साथ ही निर्देश दिए गए हैं कि यदि कार्य मानक के अनुरूप नहीं पाया जाता है तो सड़क का पुनः निर्माण कराया जाए। अन्यथा निर्माण कार्य की रिकवरी करते हुए ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने तथा नियमानुसार एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

अधिकाशी अधिकारी ने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जनहित से जुड़े कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.