Tuesday, March 31, 2026

Bareilly News: महाशिवरात्रि से पहले नाथ मंदिरों में सफाई और रोशनी कराई जाए

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: February 10, 2026

Bareilly News: महाशिवरात्रि से पहले नाथ मंदिरों में सफाई और रोशनी कराई जाए

नगर आयुक्त से मिले श्री नाथ नगरी सेवा समिति पदाधिकारियों ने उठाई मांग

जागरण टुडे, बरेली

महाशिवरात्रि पर्व को लेकर श्री नाथ नगरी सेवा समिति ने नगर निगम से तैयारियां समय रहते पूरी कराने की मांग की है। समिति पदाधिकारियों ने नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य को ज्ञापन सौंपकर नाथ नगरी के प्रमुख नाथ मंदिरों सहित शहर के सभी वार्डों में स्थित मंदिरों की समुचित साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग उठाई।

ज्ञापन में कहा गया कि महाशिवरात्रि पर शहर के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। ऐसे में मंदिर परिसरों, संपर्क मार्गों, जल निकासी और रात्रिकालीन प्रकाश व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

समिति ने नगर निगम प्रशासन से आग्रह किया कि पर्व से पहले सभी मंदिरों के आसपास नियमित सफाई, कूड़ा निस्तारण और प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही प्रमुख मंदिरों के मार्गों पर विशेष सफाई अभियान चलाने की भी मांग की गई। नाथ नगरी सेवा समिति ने विश्वास जताया कि नगर निगम प्रशासन इस संबंध में शीघ्र सकारात्मक कदम उठाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को स्वच्छ और सुव्यवस्थित वातावरण मिल सके।

ज्ञापन देने वालों में श्रवण गुप्ता, शोभित अग्रवाल, सुधीर कुमार सिंह, बंटी ठाकुर, पंडित केसरी नंदन, अशोक पटवा, पीयूष अग्रवाल, अंकुश रस्तोगी, विशाल चंद्र, धीरज कुमार और रामकुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.